शैक्षिक भ्रमण से होता है छात्रों का बौद्विक विकास
जोगबनी (अररिया), संसू : मध्य विद्यालय, जोगबनी से शैक्षणिक भ्रमण हेतु मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष त
By Edited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 01:07 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 01:07 AM (IST)
जोगबनी (अररिया), संसू : मध्य विद्यालय, जोगबनी से शैक्षणिक भ्रमण हेतु मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष तरन्नुम नाज ने बच्चों के दल को अपनी शुभकामनाओं के साथ कोसी बैराज देखने के लिए भीमनगर विदा किया। इस मौके पर तरन्नुम नाज ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य भरत कुमार ने कहा कि परिभ्रमण मद में सरकार से प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये मिलते हैं। इससे बच्चों का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है और वे शिक्षा में विशेष रुचि लेते हैं। बच्चों के साथ जाने वाले लोगों में शिक्षक कृष्णानंद झा, प्रभा कुमारी, निभा कुमारी, पूनम कुमारी, अफसर आलम एवं विशिस अध्यक्ष विभा देवी भी शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें