Move to Jagran APP

पथराहा विष्णु यज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नरपतगंज(अररिया)संवादसूत्र: नरपतगंज के पथराहा गाव में चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु यज्ञ के चौथे दिन

By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 09:02 PM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2015 09:02 PM (IST)
पथराहा विष्णु यज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नरपतगंज(अररिया)संवादसूत्र:

loksabha election banner

नरपतगंज के पथराहा गाव में चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु यज्ञ के चौथे दिन यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ा। सुबह से हीं यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालु यज्ञ परिसर में बने भव्य श्री विष्णु भगवान, भीमकाय बजरंगबली, कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान शिव माता पार्वती, भगवान राम का सजा दरबार, तीरथ पर अपने माता पिता को ले जाते श्रवण कुमार, गणेश, लक्ष्मी आदि की प्रतिमाएं को देख अभिभूत हो रहे हैं। वहीं विष्णु यज्ञ के हवन कुंड में अयोध्या से पहुंचे संतो ंके विधि विधान से पूजन एवं वेदिक मंत्रो के उच्चारण से पूरे क्षेत्र में भक्ति की बयार बह रही है। यज्ञ कमिटी भी यज्ञ स्थल पर पहुंच रही श्रद्धालुओं की भीड़ से काफी उत्साहित हैं। यज्ञ स्थल परिसर में चल रहे मौनी बाबा, आचार्य उमाकान्त वैदिक, रामअवतार दास, सियाराम दास, सुश्री किशोरी, वासुकी नाथ मिश्र समेत दर्जनों संतों के रामकथा प्रवचन सुनकर लोग भक्ति सागर में गोते लगा रहे हैं। अपने प्रवचन में मौनी बाबा ने कहा कि रामकथा सुनने मात्र से हीं इंसान का शरीर पवित्र हो जाता है। कथा के सुनने व पाठ करने का पुण्य के बराबर होता है। जिस प्रकार पारस पत्थर के स्पर्श से लोहा सोना हो जाता हैउसी प्रकार सत्संग पाकर मूर्ख भी सुधर जाते हैं। राम कथा हीं कलयुग में समस्त पापों का नाश करने वाली है। यज्ञस्थल पर पहुंचे संतों का कमेटी के अध्यक्ष मनोज यादव, संयोजक धर्मदेव गुप्ता समेत सदस्यों ने स्वागत किया इस दौरान यज्ञ कमेटी के कोषाध्यक्ष अवधेश यादव, जिप सदस्य महेन्द्र यादव, दरगाहीगंज के मुखिया रविलाल ऋषिदेव,पूर्व मुखिया कृष्णदेव यादव, तेजनारायण यादव, जगन मंडल, हरिनंदन सिंह, सुभाष यादव, रामप्रकाश यादव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.