पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को ले उत्साहित है जदयू
अररिया, संसू: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को 11 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया म
अररिया, संसू: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को 11 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को डाक बंगला में नीतीश कुमार के आगमन की तैयारी को लेकर जदयू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। आगमन को लेकर शहर में गेट एवं तोरण द्वार बनाए गए है। स्टेडियम सजधजकर तैयार है। बिहार की समाज कल्याण मंत्री जदयू नेत्री लेसी सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष अनंत कुमार राय, अररिया विधायक जाकिर अनवर, जोकीहाट विधायक सरफराज आलम, पूर्व जीप अध्यक्ष जदयू नेता पप्पू अजीम, पूर्व जिलाध्यक्ष नौशाद आलम, रमेश सिंह, जियाउल्लाह, जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अजय झा, जदयू नेता सुनील झा, तपन तिवारी, नैयर आलम, मोनीष, रेशम लालन, उमेश राय, इफ्तेखार आलम आदि बैठक में मौजूद थे। मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि अररिया की जनसभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता अजय झा, पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। अररिया विधायक जाकिर अनवर ने कहा नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश में मानचित्र पर बिहार ने अभूतपूर्व सम्मान एवं गौरव प्राप्त किया है। जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जदयू के नेता दिलोजान से लगे हैं।