दीपावली मिलन समारोह में बंटा अन्नकूट का प्रसाद
फारबिसबंज (अररिया), संसू: हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी शुक्रवार को स्थानीय मारवाड़ी अतिथि सदन में दीपाव
फारबिसबंज (अररिया), संसू: हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी शुक्रवार को स्थानीय मारवाड़ी अतिथि सदन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उपस्थित लोगो ने एक दूसरे को दीपावली की शुभ कामनाएं दी व मिठाईया तथा फल खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर स्थानीय लक्ष्मी नारायण मंदिर ठाकुरबाड़ी में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया। समारोह में अग्रवाल महासभा अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, अग्रवाल महिला मंच, अग्रवाल युवा मंच के जय प्रकाश अग्रवाल, श्याम सुन्दर चोखानी , सुशील अग्रवाल, पवन भुपाल, प्रमोद लोहिया, राम गोपाल अग्रवाल, मंगल चंद अग्रवाल, अजातशत्रु अग्रवाल, रघुवीर अग्रवाल, उर्मिला जैन, सुनीता अग्रवाल, कामनी गोयल, सुधा अग्रवाल, शाता अग्रवाल, अरविंद गोयल, अर्जुन गोयल आदि उपस्थित थे।