छठ की दस्तक: परमान पर बना चचरी पुल, आवागमन शुरू
अररिया, संसू: छठ की दस्तक के साथ ही परमान नदी के तिरसुलिया घाट पर चचरी पुल बनकर तैयार हो गया है। इसी
अररिया, संसू: छठ की दस्तक के साथ ही परमान नदी के तिरसुलिया घाट पर चचरी पुल बनकर तैयार हो गया है। इसी जगह एक और पुल का निर्माण कार्य जारी है। बुधवार को कोशकीपुर के सरपंच मो. रईस एवं स्थानीय टोले के बूढ़े बुजुर्गों ने विधिवत पूजा कर चचरी पुल पर आवागमन शुरू करवाया।
सरपंच ने बताया यह पुल ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बनाया है। पुल के तैयार हो जाने से लाखों लोगों को आने जाने की सुविधा हो गयी है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आज तक इस घाट पर चचरी पुल या नाव का ही सहारा लेना पड़ता था। जबकि इस मार्ग से अररिया, सिकटी, पलासी, कुर्साकाटा एवं अन्य जगहों के हजारों लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि छ्रठ पर्व के दौरान चचरी पुल पर आवागमन के लिये ग्रामीण इंतजार कर रहे थे। पुल बन जाने से उन्हें सुविधा होगी।