पैक्स चुनाव बाद हिंसा, पूर्व मुखिया सहित तीन घायल
फारबिसगंज(अररिया), संसू: पैक्स चुनाव का मनभेद अब हिंसक मतभेद में तब्दील होने लगा है। मंगलवार की शाम
फारबिसगंज(अररिया), संसू: पैक्स चुनाव का मनभेद अब हिंसक मतभेद में तब्दील होने लगा है। मंगलवार की शाम शहर के एक पेट्रोल पंप पर दो पक्षों के बीच चुनावी रंजिश में जम कर मारपीट हो गयी, जिसमें पूर्व मुखिया विश्वनाथ मेहता व दो अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पूर्व मुखिया की हालत गंभीर बतायी जाती है। पुलिस को दिए बयान में घायल पूर्व मुखिया ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुधीर मेहता, उनके समर्थक संजय मेहता तथा जमील बैठा पर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया ने पछियारी झिरवा पैक्स चुनाव में जीते उम्मीदवार प्रदीप मंडल को अपना समर्थन दिया था। इससे नाराज संजय मेहता, सुधीर मेहता व अन्य ने फारबिसगंज में पेट्रोल पंप पर तेल ले रहे पूर्व मुखिया समर्थक सुनील मंडल व तालिब के साथ मारपीट की। इस जानकारी के बाद पूर्व मुखिया वहां पहुंचे तो आरोपयिों ने उन पर थ्रीनट के बट से प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया। तीनों घायलों को रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने उनसे बयान लिया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।