Move to Jagran APP

अररिया से फूंका जायेगा विस चुनाव का बिगुल

अररिया, संसू: आगामी विस चुनाव का बिगुल अररिया से फूंका जायेगा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 2

By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 09:06 PM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 09:06 PM (IST)

अररिया, संसू: आगामी विस चुनाव का बिगुल अररिया से फूंका जायेगा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 26 अक्टूबर को नेताजी सुभाष स्टेडियम से चुनावी शंखनाद करेंगे। यह बात समाज कल्याण मंत्री लेसी सिंह ने सोमवार को बतायी। वे पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को ले अररिया आयी हुई थी।

loksabha election banner

मंत्री ने बताया कि अररिया में होने वाली आम सभा अभूतपूर्व होगी। मौके पर विधायक जाकिर अनवर वैराग व सरफराज आलम, पूर्व मंत्री विजय मंडल, मंजर आलम, जिप अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम व जिलाध्यक्ष अनन्त कुमार राय ने संयुक्त रूप से बताया कि इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अजय झा पार्टी में शामिल होंगे। उनके आने से पार्टी मजबूत होगी।

बाक्स के लिये-

शीर्ष नेतृत्व लेगा सीएम पद का निर्णय

अररिया: भाजपा व जदयू गठबंधन में मुख्यमंत्री के तौर नीतीश कुमार को प्रोजेक्ट किया था। लेकिन नये गठबंधन में मुख्यमंत्री के तौर पर किसे प्रोजेक्ट किया जायेगा अधर में है। सामाज कल्याण मंत्री ने बताया कि चुनाव नजदीक आते हीं गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व इस पर निर्णय लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.