Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटना में राजद नेता की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

By Edited By: Published: Tue, 22 Apr 2014 07:56 PM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 07:56 PM (IST)

फारबिसगंज (अररिया), संसू: फारबिसगंज-रानीगंज सड़क मार्ग पर सोमवार की रात परवाहा चौक के समीप एक सड़क दुर्घटना में राजद के जिला संगठन सचिव भद्रेश्वर निवासी अशोक ठाकुर (46) की असामयिक मौत हो गयी। जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गये। सभी लोग चुनाव प्रचार के बाद भरगामा के जयनगर में आयोजित मैथिल सम्मेलन में भाग लेकर जायलो गाड़ी से लौट रहे थे।

loksabha election banner

बताया जाता है कि परवाहा चौक के समीप सामने से आ रहे बोलेरो से साइड लेकर आगे बढ़ने के क्रम में उनकी जायलो गाड़ी सड़क किनारे पूर्व से खड़े ट्रक से टकरा गयी। इस भीषण हादसे में जायलो पर आगे बैठे अशोक ठाकुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं जायलो में बैठे भद्रेश्वर निवासी पूर्व मंत्री स्वर्गीय सरयू मिश्र के पुत्र अशोक मिश्र (60), मदन मिश्रा तथा अररिया के खरहिया बस्ती निवासी गाड़ी मालिक सह नप के पूर्व चेयरमैन के भाई संजय मिश्रा बुरी तरह जख्मी हो गये। श्री मिश्रा स्वयं गाड़ी चला रहे थे। घायलों को फारबिसगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। संजय मिश्रा को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए सिल्लीगुड़ी भी भर्ती कराया गया है। वहीं, मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद राजद नेता स्व.ठाकुर का शव पैतृक गांव पहुंचाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इधर, विभिन्न दलों के नेता तथा शुभचिंतकों ने भद्रेश्वर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी है। इधर राजद प्रत्याशी मो. तसलीमुद्दीन ने अररिया अस्पताल पहुंचकर स्वर्गीय ठाकुर के अंतिम दर्शन किये। वहीं, फारबिसगंज थाना की पुलिस ने घटना स्थल तथा अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन की।

राजद नेता की मौत पर शोक

अररिया, संसू: राजद के युवा नेता भद्रेश्वर गांव निवासी अशोक ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत से भाजपाई भी दुखी हैं। दुख के इस घड़ी में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना जाहिर की है। पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. ठाकुर एक जुझारू एवं कर्मठ युवा थे।

अशोक की मौत पर लोगों ने जताया शोक

अररिया, संसू : राजद नेता अशोक ठाकुर की सड़क हादसे में हुई मौत पर कई लोगों ने शोक जताया है। शोक जताते हुए निर्वतमान सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि स्व. ठाकुर उनके बचपन के मित्र थे। उनके असामयिक निधन से उनके गहरा धक्का लगा है। इस घटना से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है। इधर शोक जताते हुए सामाजिक कार्यकत्र्ता अजय झा व समर सिंह ने कहा कि इस तरह किसी का जाना दुखद है। स्व. ठाकुर उनके निकवर्ती लोगों में से थे। उनकी मौत से उन्हें गहरा आघात लगा है। दुख की इस घड़ी में वो पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। शोक व्यक्त करने वालों में भाष्कर ठाकुर, अजय झा गुड्डू आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.