VE कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 42.4 फीसद की गिरावट, अप्रैल महीने में बेचे 3089 यूनिट्स
वोल्वो ग्रुप और आइसर मोटर्स का ज्वाइंट वेंचर VE कमर्शियल व्हीकल्स ने अप्रैल 2017 में 3089 यूनिट्स बेची हैं
नई दिल्ली (जेएनएन)। वोल्वो ग्रुप और आइसर मोटर्स का ज्वाइंट वेंचर VE कमर्शियल व्हीकल्स ने अप्रैल 2017 में 3089 यूनिट्स बेची हैं। यह आंकड़ा पिछले साल अप्रैल महीने के मुकाबले 42.4 फीसद की गिरावट दर्शाता है। अप्रैल 2016 में कंपनी ने 5365 यूनिट्स बेची थीं। इस साल के अप्रैल महीने के आंकडों में आइसर ब्रैंड के 3077 यूनिट्स और वोल्वो की 12 यूनिट्स शामिल हैं।
घरेलू बाजार में बेचीं 2578 यूनिट्स
आइसर ब्रैंडेड ट्रक्स और बसेस ने मीडिया रिलीज में जानकारी दी कि उन्होंने अप्रैल 2017 में 42.22 फीसद की गिरावट 3077 यूनिट्स बेची हैं, जबकि पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने 5326 यूनिट्स बेची थीं। घरेलू बाजार में कंपनी ने दावा किया है कि आइसर ब्रैंडेड ट्रक्स एंड बसेस की बिक्री में 44.5 फीसद की गिरावट हुई है। कंपनी ने अप्रैल महीने में 2578 यूनिट्स बेची हैं, जबकि पिछले साल कंपनी ने 4641 यूनिट्स बेची थीं।
499 वाहनों का किया निर्यात
निर्यात की बात करें तो आइसर ब्रैंडेड ट्रक्स एंड बसेस ने अप्रैल 2017 में 499 वाहनों का निर्यात किया है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 685 वाहन निर्यात किए थे। वहीं, वोल्वो ने अप्रैल महीने में 12 यूनिट्स बेची हैं, जबकि अप्रैल 2016 में इसने 39 यूनिट्स की बिक्री की थीं।
यह भी पढ़ें: निसान इंडिया को अप्रैल महीने में मिली 39 फीसदी की ग्रोथ, रेडीगो और टेरानो को मिला अच्छा रिस्पांस