सचिन ने लॉन्च की नई BMW 5 सीरीज, कीमत 49.90 लाख रुपए से शुरू
सचिन तेंदुलकर ने नई BMW 5 सीरीज को मुंबई में लॉन्च किया। इस लग्जरी सेडान कार की कीमत सिडैन की 49.90 लाख रुपए से लेकर 62 लाख रुपए तक रखी गई है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। भारत में जिस कार का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था आखिर उस कार को लॉन्च कर दिया गई है जी हां गुरुवार को सचिन तेंदुलकर ने नई BMW 5 सीरीज को मुंबई में लॉन्च किया। इस लग्जरी सेडान कार की कीमत 49.90 लाख रुपए से लेकर 61.30 लाख रुपए के बीच है। BMW 5 सीरीज का प्रोडक्शन यहां पर चेन्नई में स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में होगा।
फीचर्स की लम्बी लिस्ट
BMW 5 सीरीज को कंपनी ने पिछले साल दुनिया के सामने पेश किया था, इसका डिजायन 7 सीरीज से प्रेरित है। कंपनी ने इसमें नई टेक्नोलॉजी दी हैं। यह कार पहले से ज्यादा पावरफुल और ज्यादा माइलेज देगी। फीचर्स के तौर पर इसमें 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सीटों के साथ मसाज फंक्शन, नया आई-ड्राइव सिस्टम, जेस्चर कंट्रोल, अडॉप्टिव डैम्पर्स, रीमोट पार्किंग फंक्शन, LED हैडलैंप्स और एंटी डैजल हाई बीम लैंप भी दिये जाएंगे।
पावर स्पेसिफिकेशन
BMW 5 सीरीज में तीन इंजनों का विकल्प दिया जा सकता है। एंट्री लेवल वेरिएंट 520D में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिल सकता है, जो 190ps की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। 530i वेरिएंट में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 252ps की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं, 530D वेरिएंट में 3.0 लीटर का 6 सिलेंडर डीजल इंजन दिया जाएगा, यह इंजन 265ps की पावर और 620Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। सभी इंजन 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होंगे।
इनसे होगा मुकाबला
BMW ने नई 5-सीरीज के डिजाइन को अपनी ही ही लेटेस्ट 7 सीरीज से लिया है। और यही वजह है की इन दोनों कारों में अंतर कर पाना अब थोड़ा मुश्किल होगा। BMW की नई 5 सीरीज का मुकबला मर्सेडीज बेंज ई क्लास, जगुआर XF, ऑडी A6 और वोल्वो S90 से होगा।
BMW नई 5-सीरीज की एक्स शो रूम कीमतें
- BMW 530i Sport Line: INR 4,9.90 लाख रुपये
- BMW 520d Sport Line: INR 49.90 लाख रुपये
- BMW 520d Luxury Line: INR 53.60 लाख रुपये
- BMW 530d M Sport: INR 61.30 लाख रुपये