Move to Jagran APP

2016 Bologna Motor Show: 2017 लैंड रोवर डिस्कवरी हुई पेश, जानें क्या है खास

लैंड रोवर ने इटली में चल रहे बोलोग्ना मोटर शो में अपनी 2017 रेंज की नई लैंड रोवर डिस्कवरी को पेश किया

By Ankit DubeyEdited By: Published: Tue, 06 Dec 2016 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 05:29 PM (IST)

नई दिल्ली: लैंड रोवर ने इटली में चल रहे बोलोग्ना मोटर शो में अपनी 2017 रेंज की नई लैंड रोवर डिस्कवरी को पेश किया। इससे पहले इस कार को सितंबर में हुए 2016 पेरिस मोटर शो के दौरान पेश किया गया था। यह डिस्कवरी विज़न कॉन्सेप्ट लैंड रोवर की 5th जनरेशन कार है। यह कार सोलीहुल में बनाई जाएगी। इंडिया में भी यह कार 2017 तक लॉन्च हो सकती है।

loksabha election banner

फीचर्स:
- लैंड रोवर डिस्कवरी की लंबाई 4,970mm, चौड़ाई 2,220mm और ऊंचाई 1,846mm है। इसके साथ ही इस कार का व्हीलबेस 2,923mm है।
- एक्सटीरियर के तौर में कार पर अडेप्टिव LED हैडलाइट्स, LED डेटाइम रनिंग लाइट्स, LED टेल लाइट्स, 22 इंच एलॉय व्हील्स, फुल ग्लास पोनोरामिक रूफ दिया गया है।
- इंटीरियर की बात करें तो कार में हैड अप डिस्पले, 5 इंच ड्राइवर इंफोर्मेशन डिस्पले, 3 जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, 10-इंच इनकंट्रोल टच प्रो टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 17-स्पीकर मेरीडियन ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

इंजन:
- पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 2017 लैंड रोवर डिस्कवरी में 3.0 लीटर सुपरचार्ज्ड V6 पेट्रोल इंजन और 2.0 लीटर इंगेनियम टर्बोचार्ज्ड फोर सिलेंडर डीज़ल इंजन दिया गया है। इसके साथ ही कार में 3.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड V6 डीज़ल इंजन भी लगाया जाएगा।
- 3.0 लीटर पेट्रोल इंजन 340ps की पावर, 2.0 डीज़ल 180 और 3.0 डीज़ल 258ps की पावर देता है।
- सभी इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.