Move to Jagran APP

ब्रिटेन में 12 भारतीय नागरिक गिरफ्तार, वीजा उल्लंघन का लगा आरोप; अवैध रूप से केक फैक्ट्री में करते थे काम

ब्रिटिश इमिग्रेशन अधिकारियों ( British immigration officials ) ने वीजा शर्तों के उल्लंघन के शक में की गई छापेमारी के दौरान 12 भारतीयों (Indians) को पकड़ा। पास स्थित एक केक फैक्ट्री में काम करने वाले चार अन्य भारतीय को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान वीजा शर्तों का उल्लंघन पाया गया। इसके अलावा एक भारतीय महिला को निजी घर से आव्रजन नियमों के उल्लंघन के लिए गिरफ्तार किया गया।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Published: Thu, 11 Apr 2024 04:13 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2024 04:13 PM (IST)
ब्रिटेन में 12 भारतीय नागरिक गिरफ्तार (Image: Jagran)

पीटीआई, लंदन। ब्रिटिश इमिग्रेशन अधिकारियों ने वीजा शर्तों के उल्लंघन के शक में की गई छापेमारी के दौरान 12 भारतीयों को पकड़ा। इसमें एक महिला भी शामिल है। वे अवैध रूप से गद्दे और केक फैक्ट्री में कार्य कर रहे थे।

loksabha election banner

ब्रिटिश अधिकारियों की ओर से बुधवार को कहा गया कि मिडलैंड इलाके में मैट्रेस कारोबार में गिरावट की सूचना के बाद कार्रवाई की गई। इस दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी भारतीय थे।

4 अन्य भारतीय भी गिरफ्तार

पास स्थित एक केक फैक्ट्री में काम करने वाले चार अन्य भारतीय को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान वीजा शर्तों का उल्लंघन पाया गया। इसके अलावा, एक भारतीय महिला को निजी घर से आव्रजन नियमों के उल्लंघन के लिए गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि चार अपराधियों को ब्रिटेन से बाहर करने या भारत निर्वासन पर विचार होने तक हिरासत में लिया गया है। शेष आठ को इस शर्त पर जमानत दी गई है कि वे नियमित रूप से रिपोर्ट करेंगे।

यह भी पढ़ें: 'Pakistan फिर होगा दो फाड़', जेल से इमरान खान का संदेश; बोले- कहीं एक और बांग्लादेश ना बन जाए

यह भी पढे़ं: Eid 2024: 18 पोते-पोतियों के साथ यूएई के राष्ट्रपति ने खिंचवाई तस्वीर, गोद में नजर आ रही नन्हीं परी है सबसे खास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.