Move to Jagran APP

Uttarakhand: नायब सिंह को सीएम बनाने पर सैनी सभा ने जताया पीएम का आभार, बांटी मिठाइयां

Uttarakhand सैनी महासभा की बैठक में नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने पर खुशी व्यक्त कर मिष्ठान मिश्रित किया गया। बुधवार को एक बैठक जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह सैनी के निवास स्थान पर संपन्न हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी हरियाणा द्वारा श नायब सिंह सैनी को हरियाणा प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया।

By abhay pandey Edited By: Swati Singh Published: Wed, 13 Mar 2024 04:16 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2024 04:16 PM (IST)
नायब सिंह को सीएम बनाने पर सैनी सभा ने जताया पीएम का आभार, बांटी मिठाइयां

जागरण संवाददाता, काशीपुर। सैनी महासभा की बैठक में नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने पर खुशी व्यक्त कर मिष्ठान मिश्रित किया गया। बुधवार को एक बैठक जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह सैनी के निवास स्थान पर संपन्न हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी हरियाणा द्वारा श नायब सिंह सैनी को हरियाणा प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में उन्होंने एक ओबीसी समाज के व्यक्ति को हरियाणा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने पर धन्यवाद दिया है।

पीएम मोदी का धन्यवाद

सैनी सभा के प्रेस प्रवक्ता राजेंद्र सैनी एडवोकेट ने भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा प्रदेश नेतृत्व का एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का विशेष करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ये एक बड़ा कदम है।

इन्होंने किया संचालन

इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कुंदन सिंह सैनी जी ने किया। बैठक में घनश्याम सैनी, खूब सिंह सैनी, ओम प्रकाश सैनी, विजय सिंह सैनी, तेज प्रकाश सिंह, बृजेश आदि मौजूद रहे। सभी ने मिठाइयां बांटी। 

यह भी पढ़ें: Nayab Singh Saini: हरियाणा के नए सीएम का बिहार से है खास कनेक्शन, 28 साल पहले मुजफ्फरपुर से जुड़ा है इतिहास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.