Move to Jagran APP

Azamgarh By Election Result 2022 : भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ जीते, आजमगढ़ में खिला कमल

By Election Result 2022 आजमगढ़ जिले में लोकसभा उपचुनाव के लिए तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। सुबह ईवीएम को मतगणना स्‍थल पर पहुंचाने के साथ ही कड़ी सुरक्षा के बीच म‍तगणना की प्रक्रिया सुबह शुरू कर दी गई।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 07:52 PM (IST)
Azamgarh By Election Result 2022 : भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ जीते, आजमगढ़ में खिला कमल
आजमगढ़ जिले में मतगणना का क्रम जारी है।

आजमगढ़, जागरण संवाददाता। संसदीय सीट के लिए हुए उपचुनाव के बाद रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। सुबह सात बजे ही मतगणना कर्मियों की टीम ने मतगणना के लिए बने स्‍थल पर जाकर मतगणना की प्रक्रिया की जांच परख के बाद मतगणना आठ बजते ही शुरू कर दी गई। सुबह धर्मेंद्र यादव को स्‍ट्रांग रूम में नहीं जाने देने पर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद डीएम विशाल भारद्वाज की अनुमति के बाद सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को स्ट्रांग रूम में जाने दिया गया। इसके बाद शाम चार बजे तक भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ के जीत की आधिकारिक घोषणा का इंतजार शुरू हो गया। 

prime article banner

अंतिम परिणाम : भाजपा 8679 मतों से जीती। भाजपा के निरहुआ को 312768 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 304089 मत।

दोपहर 3.20 बजे : भाजपा 11213 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 294377 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 283164 मत।

दोपहर 3.10 बजे : भाजपा 10926 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 293930 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 283004 मत।

दोपहर 2.55 बजे : भाजपा 10649 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 291763 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 281114 मत।

दोपहर 2.50 बजे : भाजपा 11053 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 290387 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 279334 मत।

दोपहर 2.48 बजे : भाजपा 10859 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 289376 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 278517 मत।

दोपहर 2.30 बजे : भाजपा 13759 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 273971 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 260212 मत।

दोपहर दो बजे गुड्डू जमाली वापस : बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली चेहरा झुकाए मतगणना स्थल से बाहर निकल गए। वह सुबह से मतगणना स्‍थल पर डटे रहे। संभवत: नाउम्मीद होने पर बाहर निकल गए। हालांकि उन्होंने बात करने की कोशिश पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मतगणना स्थल पर भाजपा के दिनेश लाल यादव गए ही नहीं, धर्मेंद्र सुबह कुछ देर रहने के बाद यह कहकर लौट आए कि ऊपर के नेताओं को यहां की स्थिति के बारे में जानकारी दूंगा। हालांकि, वह जीत का दम भरकर मतगणना स्थल से निकले थे।

यह भी पढ़ें Azamgarh Loksabha Election Result 2022 : बसपा उम्‍मीदवार लगातार तीसरे स्‍थान पर चल थे, निराश होकर मतगणना स्‍थल से लौट गए

पोस्‍टल बैलट में धर्मेंद्र यादव आगे : नौ बजे तक पोस्‍टल बैलट की गणना में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव भाजपा के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ से आगे चल रहे हैं। धर्मेद्र यादव ने सुबह करीब एक हजार वोटों से बढ़त बना रखी थी। सुबह सवा नौ बजे तक 2672 वोटों पाकर सपा के धर्मेंद्र यादव ने भाजपा पर बढ़त बना रखी थी।  पहले राउंड के रुझान के मुताबिक सपा के धर्मेंद्र यादव 2500 वोटों से आगे हैं, जब कि दूसरे स्थान पर बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ और तीसरे पर बीएसपी के शाह आम उर्फ गुड्डू जमाली रहे।

पहले पोस्‍टल बैलट की गणना : पोस्टल बैलेट की मतगणना सुबह आठ बजे सबसे पहले शुरू हुई। इसके बाद ईवीएम से वोट बाहर निकलने लगे। जिसके बाद आजमगढ़ की यह व्यग्रता कम होने लगी कि उनका उपचुनाव में 20 वां सांसद कौन होगा? बेलइसा स्थित एफसीआइ के गाेदाम में मतगणना के पूर्व डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य मतगणना पूर्व की तैयारियों का जायजा लेने मौके पर पहुंचे थे। पांचों विधानसभा में कुल 18,38,930 वोटों में 49.48 फीसद पर मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया है।

विधानसभावार पड़े मतों का फीसद

विधानसभा
मतदान फीसद
गोपालपुर 49.91
सगड़ी 49.46
मुबारकपुर 51.70
आजमगढ़ 49.77
मेंहनगर 46.57

मतगणना स्‍थल पर गहमागहमी : सुबह से ही मतगणना के लिए विभिन्‍न दलों की ओर से एजेंटों की तैनाती की स्‍थल पर की गई है। वहीं सुबह ईवीएम को गोदाम से मतगणना स्‍थल लाने की प्रक्रिया शुरू की गई तो सुरक्षा का घेरा भी बढ़ा दिया गया। मतगणना स्‍थल पर सुरक्षा की कड़ी व्‍यवस्‍था के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा लिया। एक साथ 14 काउंटर पर ईवीएम को खोलकर मतगणना का क्रम शुरू हुआ। उम्‍मीद जताई जा रही है कि दोपहर तक परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।

प्रत्‍याशियों में बेचैनी : सुबह सभी प्रमुख प्रत्‍याशियों ने उठकर अपने समर्थकों के साथ मुलाकात की और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। अपने ईष्‍ट का ध्‍यान किया और जीत की कामना की। सुबह से ही समाचारों पर सभी की नजरें टिक गईं और चुनाव के रुझानों पर नजर रखना शुरू कर दिया। हालांकि, दोपहर तक परिणाम आने की उम्‍मीद होने की वजह से उम्‍मीदवारों की बेचैनी लंबे समय तक नहीं टिकी रहने वाली है। 

धर्मेंद्र यादव ने ईवीएम बदलने का जड़ा आरोप : सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन ने ईवीएम बदलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुझे स्ट्रांग रूम में नहीं जाने दिया जा रहा है। आरओ के टेबल भी अभी तक तैयार नहीं किए हैं। मुझे स्ट्रांग रूम में नहीं जाने दिया जा रहा है। हो-हल्ला मचने पर वह स्ट्रांग रूम के पास से बाहर आ गए। उनसे सुरक्षाकर्मियां की काफी नोकझोंक हुई। उससे पूर्व मतगणना स्थल पर पहुंचे धर्मेंद्र यादव बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे। उन्होंने दम भरा कि जीतेंगे हम ...। आजमगढ़ की जनता ने हमारे लिए चुनाव लड़ा है। हमने एक पखवाड़े के कम समय में ही जान लिया था, आजमगढ़ की जनता समझदार है। यहां का संगठन मजबूत है, एक-एक कार्यकर्ता खुद का चुनाव समझ पूरी ताकत झोंके रहा। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार में न आने की बात पर कहा कि वे इस बात से आश्वस्त थे कि आजमगढ़ की जनता सपा के साथ है, वह मुझे जिता रही है। लोकसभा उपचुनाव के नामांकन वाले दिन धर्मेंद्र यादव के आजमगढ़ पहुंचने पर सपा ने उनके चुनाव लड़ने का पत्ता खोला था।

ईवीएम गोदाम में सुरक्षित : ईवीएम को बेलइसा स्थित एफसीआइ गोदाम के स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में ईवीएम रखीं गई थी। पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री के जवानों सहित अन्य पुलिसवालों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके अलावा पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की भी ईवीएम की रखवाली के लिए शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई थी। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) बेइलइसा के विभिन्न गोदामों में विधानसभावार 26 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई तो गहमागहमी बढ़ गई। यहां कुल पांच विधानसभा क्षेत्र के 2176 बूथों की ईवीएम को स्ट्रांग रुम में सुरक्षित रखा गया था। 

यह भी पढ़ेंAzamgarh By Election Result 2022 : आठ बजे से मतगणना जारी, ईवीएम से निकलेंगे 20 वें सांसद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.