Move to Jagran APP

Road Accident : डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मारी, दो भाईयों की माैत; लोगों ने लगाया जाम

सिविल लाइंस के हरथला निवासी कपिल पुत्र नरेश प्लंबर का काम करता है। बताया गया कि शुक्रवार को कपिल बाइक पर ससुराल रामपुर गया था। रात करीब नौ बजे वह वापस आ रहे थे। कटघर थाना क्षेत्र में रामपुर रोड पर जीरो प्वाइंट के पास पहुंचे तभी टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर भाग निकला। जबकि कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Published: Sun, 28 Apr 2024 12:47 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 12:47 AM (IST)
Road Accident : डम्फर ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मारी, दो भाईयों की माैत; लोगों ने लगाया जाम

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : भगतपुर थाना क्षेत्र के मिलक खैरखाता में डम्फर से ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली सड़क से खाई में गिर गई। जिसमें दबकर दो भाईयों की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप

loksabha election banner

से घायल हो गए। एक परिवार में दो मौतें होने पर स्वजन ने सड़क जाम कर दी। पुलिस पर भी डम्फर लेकर चालक को भगाने का आरोप लगाया गया। इसके साथ ही मुआवजे की मांग भी होती रही।

भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव चिरौंठाई निवाण के रहने वाले लाखन सिंह शनिवार की शाम रामपुर में रिश्तेदार के घर से भूसा लेने के लिए निकले थे। उनके साथ बड़ा बेटा चंद्रभान और छोटा बेटा चंद्रसेन था। चंद्रभान ट्रैक्टर चला रहा था जबकि उसके बराबर में छोटा भाई चंद्रसेन बैठा था। लाखन सिंह ट्राली में बैठे थे। शाम छह बजे के करीब दलपतपुर-अलीगंज मार्ग मिलक खैरखाता के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे डम्फर ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-टाली सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जिसमें दोनों भाईयों की दबकर मौत हो गई। जबकि पिता लाखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा घटित होते ही गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे की खबर सुनकर चंद्रभान की पत्नी दीक्षा, मां और सबसे छोटा भाई आसाराम के अलावा भगतपुर ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह, जिला पंचायत सदस्य छोटू समेत अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए।

दोनों के शव रखकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। दोनों ओर जाम लग गया। इस दौरान मूंढापांडे, भगतपुर, भोजपुर की पुलिस भी पहुंच चुकी थी। लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन, स्वजन किसी भी बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे।

डम्फर चालक को गिरफ्तार करने और मुआवजा दिलाए जाने की मांग होती रही। रात नौ बजे तक जाम लगा हुआ था। कई किलोमीटर तक जाम लग चुका था। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिये हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

सिविल लाइंस के हरथला निवासी कपिल पुत्र नरेश प्लंबर का काम करता है। बताया गया कि शुक्रवार को कपिल बाइक पर ससुराल रामपुर गया था। रात करीब नौ बजे वह वापस आ रहे थे। कटघर थाना क्षेत्र में रामपुर रोड पर जीरो प्वाइंट के पास पहुंचे तभी टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर भाग निकला। जबकि कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 नंबर पर काल करके एम्बुलेंस से कपिल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.