Move to Jagran APP

हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता के जयकारे

आज से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 04:02 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 04:02 AM (IST)
हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता के जयकारे
हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता के जयकारे

हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता के जयकारे

loksabha election banner

जासं, एटा : हाथों में तिरंगा और लोगों की जुबां पर भारत मां के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। आजादी का जश्न मनाने के लिए तिरंगा अभियान को धार दी जा रही है। रक्षाबंधन पर्व के दिन भी तिरंगा यात्राएं निकाली गईं और लोगों को संदेश दिया गया कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। केंद्रीय विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल स्वयं तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। अवागढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कस्बा में व्यापार मंडल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में केंद्रीय कानून व न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अमृत महोत्सव को राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाएं। प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरा देश महोत्सव के रंग और देश भक्ति से सराबोर है। कस्बा में जैन पेट्रोल पंप आगरा रोड से तिरंगा यात्रा का केंद्रीय राज्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। समूचे नगर में व्यापरियों के साथ स्वयं तिरंगा यात्रा में बाइक चलाकर केंद्रीय मंत्री ने युवा पीढ़ी में देशभक्ति का संचार किया। यात्रा में सैकड़ों युवा व्यापारी अपने-अपने हाथों में तिरंगा लेकर बाइकों पर सवार थे। उत्साही युवा देशभक्ति गाने की धुन पर जमकर थिरकते देखे गए। वंदे मातरम तथा भारत माता की जय की गूंज रही। यात्रा आगरा रोड से मैन बाजार, बारहद्वारी, सब्जी मंडी होते हुए थाना कोतवाली पर समाप्त हुई, जहां एसपी सिंह बघेल ने जन समुदाय को संबोधित किया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री व यात्रा संयोजक संजीव कुमार वार्ष्णेय बंटी बाबू, धर्मेन्द्र पाल सिंह राजू, रवेन्द्र कुमार वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, विपिन जैन, रमन वर्मा, गणेश वार्ष्णेय, सभासद अतुल वार्ष्णेय, गोल्डी गोयल, राजा वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय जौली, अनिल चौहान, विवेक वार्ष्णेय बंटी, आशुतोष जैन बंटी, राजाबाबू जैन, प्रशान्त वर्मा, शुभम हिन्दू, प्रवेश गोयल, सुनील वर्मा, अनिल गुप्ता सहित काफी संख्या में व्यापारी और जन समुदाय मौजूद रहा। निधौली कलां विकास खंड के गांव भोतपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। लोगों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आदाब खान, मानवेंद्र सिंह चौहान, शिव कुमार कश्यप, बोबी, जुबैर खान, पप्पू, मयंक, हर्षित चौहान आदि मौजूद रहे। जैथरा कस्बा में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान आमजन देश भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। जैथरा पुलिस फोर्स ने आजादी के अमृत महोत्सव के चलते तिरंगा यात्रा निकाली। इसके साथ ही पुलिस कार्यालयों व थाना स्तर पर भी तिरंगा लगाए गए। तिरंगा यात्रा जब पुलिस फोर्स को तिरंगा लेकर सड़कों पर देखकर युवाओं को जोश आया और वह भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। युवाओं के साथ ही वहां पर मौजूद लोग भी उनके साथ जयकारों में शामिल हुए और देश भक्ति की भावना का माहौल बन गया। कोतवाली जैथरा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मैन मार्केट होते हुए बस्ती, सरकारी अस्पताल रोड से एटा-अलीगंज रोड होते हुए पुनः कोतवाली जैथरा में यात्रा का समापन हुआ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जैथरा में भाजयुमो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगे से नगर पूरी तरह पटा दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर व अतिथि जीतू राठौर, सूरज राठौर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों के साथ क्षेत्र तिरंगे से पटा दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा बस्ती रोड से शुरू होकर मैन मार्केट, सरकारी अस्पताल, बिजली घर तिराहा, दरियावगंज मोड से यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष से पूरा माहौल देशभक्ति में सराबोर हो गया। अभिषेक गुप्ता, गौरव ठाकुर, छोटू भैया, प्रिंस राठौड़, लकी चौहान, संजय गुप्ता, अनुपम गुप्ता, कल्लू ठाकुर, भूपेन्द चौहान, मोनू ठाकुर, अजित ठाकुर, सोनू गुप्ता, आदित्य कश्यप आदि सैकड़ों में लोग यात्रा में सम्मिलित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.