Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा के जरिए देशभक्ति के रंग में रंग रहा बागपत

-पुलिस लाइन में हुए पांच किलो मीटर की हाथ मैराथन

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 01:02 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 01:02 AM (IST)
तिरंगा यात्रा के जरिए देशभक्ति के रंग में रंग रहा बागपत
तिरंगा यात्रा के जरिए देशभक्ति के रंग में रंग रहा बागपत

तिरंगा यात्रा के जरिए देशभक्ति के रंग में रंग रहा बागपत

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, बागपत। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के जरिए देशभक्ति के रंग में बागपत रंग रहा है। लोगों को जागरूक कर हर घर तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है। पुलिस विभाग की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पांच किमी की हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, राष्ट्रवंदना चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेहरू युवा केंद्र बागपत के तत्वाधान में निवाड़ा गांव में द ग्रेट भगत सिंह यूथ क्लब ने तिरंगा यात्रा निकाली। भगत सिंह यूथ क्लब के अध्यक्ष इनाम उल हसन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य राकेश, स्नेहा कौशिक, पिंकी, मीनू मौजूद रहे। अग्रवाल मंडी टटीरी में वैदिक कन्या डिग्री कालेज तिरंगा रैली का आयोजन किया। शुभारंभ कालेज प्रबंध समिति के सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने किया। अमीनगर सराय स्थित आचार्य जयसागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। वहीं विद्यालय में मानवाकृति से 75 लिखकर देशभक्ति का संदेश दिया। बड़ौत नगर के दिगंबर जैन बाल सदन जूनियर हाइस्कूल के बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली। जेएसवी किड्स एकेडमी में सारथी वेलफेयर फाउंडेशन ने बच्चों के साथ अमृत महोत्सव मनाया और रैली निकाली। नगर में एसपी नीरज कुमार जादौन ने बाजार में पुलिसकर्मियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। दिगंबर जैन इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट एवं छात्र-छात्राओं ने भी नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य वकील चंद जैन, सीनियर डिवीजन एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट ललित जैन आदि मौजूद रहे। शबगा के संस्कृति पब्लिक स्कूल में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कहरका के प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने क्रांतिकारियों व राजनेताओं की वेशभूषा धारण कर प्रभात फेरी निकाली। गौना सहवानपुर गांव में अहीर देशी फिटनेस जिम से पूर्व जिपं सदस्य दीपक यादव और यश यादव संग युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकली। उधर, खेकड़ा में सीओ विजय चौधरी व इंस्पेक्टर डीके त्यागी के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल तिरंगा यात्रा निकाली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.