शाहनवाज़ हुसैन बोले- अकेले चुनाव लड़ने की ताकत खो चुका है विपक्ष; कहा- कभी एक दूसरे के खिलाफ लड़ते थे चुनाव
कार्यकर्ताओं की ही वजह से सांसद और विधायक की जीत सुनिश्चित होती है। भाजपा के भय से आज सपा कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस आम आदमी पार्टी समेत सभी दल गठबंधन करने का प्रयास कर रहे हैं। ये वही दल हैं जो एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं।
प्रयागराज, जागरण ऑनलाइन टीम : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा लग चुकी है। पहला लक्ष्य कार्यकर्ताओं को संगठित करना है। इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन किया जा रहा है। शनिवार को सुंदरम गेस्टहाउस में हुए सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, पहली बार कर्मठ और कड़ी मेहनत करने वाला कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री बना है।
वह जो कहते हैं कर के दिखाते हैं। यही कारण है कि सरकार की योजनाएं गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं। दूसरी ओर विपक्ष अकेले चुनाव लड़ने की ताकत खो चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, जिस पार्टी का कार्यकर्ता मजबूत होता है, उसी की सरकार बनती है।
कार्यकर्ताओं की ही वजह से सांसद और विधायक की जीत सुनिश्चित होती है। भाजपा के भय से आज सपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत सभी दल गठबंधन करने का प्रयास कर रहे हैं। ये वही दल हैं जो एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं।