नोकिया ने भारत में लॉन्च किया 7 हजार रुपये से भी कम का स्मार्टफोन, Nokia C12 Pro के फीचर्स कर देंगे खुश
नोकिया ने अपने यूजर्स के लिए एक कम बजट का फोन Nokia C12 Pro लॉन्च किया है। अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से कम है तो नोकिया के नए स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। फोटो- (नोकिया इंडिया)
नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप भी 10 हजार रुपये से कम कीमत में नया स्मार्टफोन खोज रहे हैं तो ये खबर आपका दिन बना सकती है। दरअसल इलेक्ट्रॉनिक कंपनी नोकिया ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए सस्ती कीमत पर नया स्मार्टफोन पेश किया है।
कंपनी ने भारत में Nokia C12 Pro को लॉन्च किया है। कंपनी ने भारत में नए एंट्री लेवल फोन को पेश किया है। आइए जल्दी से नोकिया के नए स्मार्टफोन के फीचर्स पर एक नजर डाल लेते हैं-
फोन की बैटरी को कर सकतें है रिमूव
नोकिया ने नए अफोर्डेबल डिवाइस Nokia C12 Pro को 6.3 इंच के डिस्प्ले के साथ पेश किया है। फोन octa-core Unisoc SC9863A1 चिपसेट के साथ लाया गया है।
डिवाइस को स्लीक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसक अलावा, फोन रिमूव किए जाने वाली बैटरी के साथ लाया गया है।
#FullOnConfidence gets bigger with the all-new Nokia C12 Pro. With 5GB RAM & octa core processor, it's smooth. And with Night and Portrait mode on the front and rear cameras, it leaves everyone awestruck.
Buy now https://t.co/irIfmDQQyT#NokiaC12Pro #FullOnConfidence pic.twitter.com/oaqPjWvrn6— Nokia Mobile India (@NokiamobileIN) March 21, 2023
Nokia C12 Pro दो वेरिएंट में हुआ पेश
नोकिया ने नए डिवाइस को दो वेरिएंट में पेश किया है। Nokia C12 Pro का बेस वेरिएंट 2 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। वहीं दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया गया है। बेस वेरिएंट को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
टॉप वेरिएंट को 7,499 को रुपये में पेश किया गया है। नए स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Nokia.com और ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, नए फोन की खरीदारी ऑफलाइन स्टोर से भी की जा सकती है।
तीन रंगों में खरीद सकते हैं Nokia C12 Pro
इसके अलावा Nokia C12 Pro को तीन रंगों में खरीदने का विकल्प मिल रहे हैं। Nokia C12 Pro को Dark Cyan, Light Mint, Charcoal रंग में खरीद सकते हैं। कंपनी का नया डिवाइस 12 महीने की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ मिलता है। सेल्फी क्लिक करने के लिए स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो नया फोन 4000mAh की बैटरी के साथ आता है। Nokia C12 Pro में 10W चार्जिंग सपोर्ट फीचर दिया गया है।