आधुनिक और शक्तिशाली - मैसी फ़र्ग्यूसन 244 DI 'सोना' , ये ट्रैक्टर है सोने पे सुहागा

आधुनिक और शक्तिशाली - मैसी फ़र्ग्यूसन 244 DI 'सोना' , ये ट्रैक्टर है सोने पे सुहागा
Publish Date: Mon, 12 Jun 2023 06:11 PM (IST)Author: Siddharth Priyadarshi

नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। किसान जब अपने खेत में उतरता है तो उसकी पूरी कोशिश होती है कि वो अपनी फ़सल की पूरा देखभाल कर ज़्यादा से ज़्यादा उत्पादन पाए। इसमें उसका सबसे भरोसेमंद साथी होता है उसका ट्रैक्टर, क्योंकि बुआई से पहले ज़मीन को तैयार करने से लेकर फसलों की कटाई और ढुलाई तक एक ट्रैक्टर ही है जो हमेशा उसका साथ देता है। जब बात खेत में ट्रैक्टर चलाने की हो, तो वहां ट्रैक्टर का परफॉर्मेंस काफ़ी मायने रखता है। यहां पर पावर, गियरबॉक्स, हैड्रॉलिक्स, PTO, ब्रेक, आराम, डीज़ल की बचत, आदि बहुत महत्वपूर्ण होता है, जिससे ज़्यादा से ज़्यादा काम हो, थकावट कम हो और उत्पादन भरपूर हो।

खेती के कामों में भरोसा और परफॉर्मेंस देने वाले ऐसे ट्रैक्टर की ज़रूरत होती है, जो ज़्यादा काम करे और जिसका होना किसान के लिए सोने पे सुहागा हो। इस मामले में आधुनिक तकनीक, ज़्यादा शक्ति और उन्नत सुविधाओं से परिपूर्ण मैसी फ़र्ग्यूसन 244 DI 'सोना' एक बेमिसाल ट्रैक्टर है। यह गेंहू, जव, आलू, जवार, बाजरा, मुंगफली, ग्वार, दाल, सरसों, आदि हर तरह की खेती के काम में ज़बरदस्त है। आइए जानते हैं कैसे:

तैयार आनाज से पहले फसलों को कई तरह की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। थ्रेशिंग एक ऐसी प्रक्रिया है, जहां अनाज और बीजों को डंठल और भूसे से अलग किया जाता है। थ्रेशिंग के काम में ट्रैक्टर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर ट्रैक्टर सही हो और किसानों की थ्रेशिंग की ज़रूरतों को पूरा करे तो इससे उत्पादकता बढ़ेगी और फसलों का नुकसान भी कम होगा। Massey Ferguson 244 DI SONA ट्रैक्टर न केवल थ्रेशिंग प्रकिया को आसान और कार्यकुशल बनाने में मदद करता है, बल्कि यह ज़रूरी पावर और गतिशीलता भी प्रदान करता है।

Massey 244 DI SONA मल्टी स्पीड PTO की आवश्यकता को भी पूरा करता है, जिससे थ्रेशिंग का काम बेहतर हो जाता है। इस ट्रैक्टर में क्वाड्रा PTO, यानि कुल चार PTO (लाइव PTO, रिवर्स PTO, मल्टी स्पीड PTO, ग्राउंड स्पीड PTO) मिलते हैं, जिसकी वजह से यह ट्रैक्टर साल के 365 दिन काम करने में ख़ूब कारगर है। इसका MSPTO अलग-अलग RPM प्रदान करता है जिससे कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं इसके RPTO का उपयोग करके थ्रेशर को उलटी दिशा में घुमाया जाता है, जिससे थ्रेशर में फंसा हुआ भूसी और डंठल आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसमें 44 hp रेंज का शक्तिशाली और विश्व प्रसिद्ध सिम्पसन सुपर टॉर्क इंजन मिलता है। इस दमदार इंजन की खास बात यह है कि यह बहुत लंबे समय तक चलता है, सर्वोत्तम माइलेज देता है, और इस पर रख-रखाव का खर्चा भी बेहद कम आता है। इस इंजन की मदद से किसान सालाना एक लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं!

इस ट्रैक्टर का रोटोट्रैक ट्रांसमिशन 10x2 गियरबॉक्स के साथ आता है जिसमें रोटावेटर के लिए विशेष L3 गियर भी दिया गया है, जिससे सामान जुताई और गहराई मिलती है। रोटोट्रैक ट्रांसमिशन की वजह से मैसी 244 DI में ज़्यादा टॉप स्पीड मिलती है, जिससे ढुलाई का काम करने में ज़्यादा फेरे लगाए जा सकते हैं और गियर बदलना भी एकदम सहज हो जाता है। इस ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच की सुविधा भी दी गई है जिससे चालक को ज़्यादा आराम मिलता है और लंबे समय तक ट्रैक्टर चलाने के बावजूद भी कम थकान होती है।

इसका पॉवर स्टीयरिंग और मैक्स OIB - तेल में डूबे मल्टी डिस्क ब्रेक मैक्स डिस्क, मैक्स कॉन्टैक्ट और मैक्स ऑइल के साथ निर्मित किए गए हैं जिससे चालक को अधिक सुरक्षा और बेहतर कंट्रोल मिलता है। साथ ही यह ब्रेक लंबे समय तक चलते हैं। इसमें विश्व प्रसिद्ध मैसी हैड्रॉलिक्स भी है जिसका पंप तेल में डूबा हुआ है इसकी उम्र भी काफ़ी लंबी होती है। इसकी मदद से खेती के काम में समान जुताई, ज़्यादा उपज और बेहतर उत्पादकता मिलती है।

MF 244 DI SONA हर तरह की खूबियों से लैस है। ठोस और सूखी ज़मीन पर जुताई और थ्रेशिंग जैसे कठिन काम करने वाले किसानों के लिए यह ट्रैक्टर सच में सोने पे सुहागा है। इसकी मदद से किसान थ्रेशिंग में फसल के नुकसान को कम कर सकते हैं और उत्पादकता बढ़ा सकते हैं। मैसी का यह शानदार ट्रैक्टर ज़्यादा ताक़त, कम डीज़ल ख़पत और अधिकतम सुरक्षा के लिए जाना जाता है। क़ीमत, अधिक जानकारी और डेमो बुक करने के लिए तुरंत इस लिंक पर क्लिक कर आसान सा फॉर्म भरें: MASSEY FERGUSON 244 DI 'SONA'

मैसी हेल्पलाइन: 1800 4200 200.

Registrer Now