Move to Jagran APP

जीवन दर्शन: जीवन का आधार है प्रेम, माता अमृतानंदमयी से जानिए प्रेम का महत्व

जीवन दर्शन प्रेम का एक सुंदर और सुगंधित फूल किसी छोटे से पौधे पर भी खिल सकता है। इसलिए इसे अपने भीतर से विकसित होने देना चाहिए। माता अमृतानंदमयी से जानिए क्या है प्रेम की परिभाषा और महत्व।

By Jagran NewsEdited By: Shantanoo MishraPublished: Mon, 26 Dec 2022 06:12 PM (IST)Updated: Mon, 26 Dec 2022 06:21 PM (IST)
जीवन दर्शन: जीवन का आधार है प्रेम, माता अमृतानंदमयी से जानिए प्रेम का महत्व
जीवन दर्शन: जीवन का आधार है प्रेम, जानिए प्रेम का महत्व और अर्थ।

नई दिल्ली, माता अमृतानंदमयी | जीवन दर्शन: सभी जीवों में एक भाव सामान्य रूप से है, वह है प्रेम। इस धरा पर यदि कोई उत्तम पुष्प खिल सकता है तो वह है प्रेम का पुष्प। एक सुंदर और सुगंधित फूल किसी छोटे से पौधे पर भी खिल सकता है। उसी प्रकार, प्रेम मानव-हृदय में प्रस्फुटित होता और फलता-फूलता है। इसे भीतर से विकसित होने देना चाहिए। दो प्रेमी हृदयों के सौंदर्य व शक्ति से बढ़कर कुछ गूढ़ नहीं है। प्रेम में पूर्णिमा के चंद्रमा जैसी शीतलता तथा सूर्य की किरणों जैसी चमचमाती दीप्ति है। केवल और केवल प्रेम ही मानसिकता में स्थायी परिवर्तन ला सकता है। यदि पति-पत्नी परस्पर सूझ-बूझ के साथ रहते हैं तो उनके बीच अलगाव की स्थिति कम होती जाएगी। किसी सीमा तक, इससे सामाजिक समस्याएं भी कम होंगी।

loksabha election banner

आजकल दूसरों को दिखाने के लिए कोई दंपती यह दावा कर सकते हैं कि, 'हम परस्पर प्रेम व विश्वास के साथ रहते हैं।' यह सिर्फ दावा ही है। प्रेम कोई कल्पना अथवा दिखावे की वस्तु नहीं है, यह जीने की राह है। स्वयं जीवन ही है। प्यास बुझाने के लिए तो हमें झुक कर नदी का पानी पीना होगा। परंतु यदि हम सीधे तन कर खड़े रहेंगे और नदी को भला-बुरा कहेंगे तो उससे क्या लाभ होगा? यदि हमें स्वयं को प्रेम के निर्मल जल से भरना है तो समर्पण करें। प्रेम को लुप्त होने से रोकने के लिए हमें फिर से ईश्वर (किसी भी रूप में) में श्रद्धा कर उसकी पूजा-उपासना की ओर लौटना होगा। वह ईश्वर बाहर कहीं नहीं, अपितु भीतर है। प्रेम के रूप में है। करना है तो केवल इतना कि अपनी दृष्टि को सुधार लें। जैसे पुस्तक पढ़ते समय हम अपनी दृष्टि को शब्दों पर जमाते हैं, न कि उस कागज पर, जिस पर वे शब्द छपे हैं। यह प्रयोग करके देखिए।

एक बड़े से बोर्ड को सफेद कागज से ढक दीजिए। इस कागज के बीचोबीच एक छोटा सा काला धब्बा लगा दें। फिर लोगों से पूछिए, 'आपको क्या दिखाई दे रहा है?' अधिकतर का उत्तर होगा, 'मुझे एक छोटा सा काला धब्बा दिखाई दे रहा है।' बहुत कम लोग कहेंगे कि, 'मुझे एक बड़े से सफेद कागज के बीचोबीच एक काला धब्बा दिखाई दे रहा है।' आज मानवता की ऐसी ही दशा हो गई है! जीवन के आधार-मात्र प्रेम के मूल्य को आंकने की क्षमता नहीं रही। जब हम पढ़ें तो आवश्यक है कि अक्षरों को देख पाएं, परंतु पढ़ते समय यह ज्ञान भी बना रहे कि कागज अधिष्ठान है। इसी प्रकार, प्रेम जीवन का आधार है। फिर सब शोक दूर हो जाएंगे तथा सब सुखी होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.