Move to Jagran APP

Odisha Train Accident: ग्राउंड पर लगातार मौजूद रेल मंत्री, PM मोदी ने फोन कर मरम्मत कार्य की ली जानकारी

Odisha Train Accident ओडिशा में हुए दर्दनाक रेल हादसे के बाद युद्ध स्तर पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। वहीं पीएम मोदी ने रेल मंत्री से फोन पर इसके बारे में बातचीत की। उन्होंने मंत्री से मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी ली। (फाइल फोटो)

By AgencyEdited By: Preeti GuptaPublished: Sun, 04 Jun 2023 12:32 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jun 2023 12:32 PM (IST)
Odisha Train Accident: ग्राउंड पर लगातार मौजूद रेल मंत्री, PM मोदी ने फोन कर मरम्मत कार्य की ली जानकारी
PM मोदी ने फोन पर रेल मंत्री से की बात

नई दिल्ली, एएनआई। Odisha Train Accident: ओडिशा में हुए दर्दनाक रेल हादसे के बाद तेज गति से राहत-बचाव का कार्य जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद घटनास्थल पर पहुंचकर लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल खुद घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति की समीक्षा की थी।

loksabha election banner

वह अस्पताल में जा कर घायलों से मिले थे। वहीं, आज भी पीएम मोदी ने रेल मंत्री से फोन पर इसके बारे में बातचीत की। उन्होंने मंत्री से मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी ली। रेल मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

युद्ध स्तर पर चल रहा मरम्मत कार्य

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि ओडिशा के बालासोर में बहाली का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। पीएम मोदी ने शनिवार को खुद ओडिशा के बालासोर में दुर्घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया था। पीएम मोदी ट्वीट कर जानकारी दी थी। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को संवेदनाएं दी।

पीएम ने कहा कि हम प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं उन सभी लोगों की सराहना करता हूं जो चौबीसों घंटे जमीन पर काम कर रहे हैं और राहत कार्य में मदद कर रहे हैं।

घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे पीएम

प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी थे। दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद, पीएम मोदी ने फकीर मोहन अस्पताल का दौरा किया था। वहां कुछ घायल यात्रियों को भर्ती कराया गया है।

हादसे में जीवित बचे लोगों से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हादसे की समीक्षा के लिए पीएम मोदी ने एक हाईलेवल मीटिंग भी बुलाई थी।

दोषी को मिलेगी सख्त सजा

यह एक दर्दनाक घटना है। हम भले ही हादसे में खोए लोगों को वापस नहीं ला पाएं लेकिन दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं। सरकार ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और घायलों के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पीएम मोदी ने कहा कि इस घटना की जांच करने और दोषी पाए जाने वालों को सख्त सजा के निर्देश दिए हैं।

288 लोगों की मौत, 1000 से अधिक घायल

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार रात हुए इस हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई और 1000 से अधिक लोग घायल हो गए। बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन पर तीन अलग-अलग पटरियों पर तीन-तरफा दुर्घटना में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल थी।

रेल मंत्रालय के अनुसार, बहाली का काम जोरों पर चल रहा है और अधिकारी दुर्घटना स्थल पर बहाली प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। रेल मंत्री ने कहा कि बुधवार त पटरियों पर फिर से ट्रेनें दोड़ने लगेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.