Move to Jagran APP

REET 2022 Result: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा परिणामों की घोषणा जल्द ही, भरे जानें हैं 36500 पद

REET 2022 Result माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान इसी सप्ताह के दौरान लेवल 1 और लेवल 2 के राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) परिणामों की घोषणा कर सकता है। इसके अंतर्गत 16 लाख उम्मीदवार अपना रीट स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

By JagranEdited By: Rishi SonwalPublished: Mon, 26 Sep 2022 10:17 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 12:25 PM (IST)
REET 2022 Result: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा परिणामों की घोषणा जल्द ही, भरे जानें हैं 36500 पद
रीट 2022 रिजल्ट देखने और स्कोर कार्ड डाउनलोड के लिए लिंक परीक्षा पोर्टल, reetbser2022.in पर एक्टिव होगा।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। REET 2022 Result: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के लेवल 1 और लेवल 2 में सम्मिलित 15.66 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए यह सप्ताह निर्णायक हो सकता है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) द्वारा रीट 2022 के नतीजों की घोषणा इस हफ्ते किए जाने की पूरी संभावना है। परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई को किया गया था और इसके बा दो माह से अधिक का समय मूल्यांकन में लग चुका है, जिसे लेकर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बोर्ड के अधिकारियों को रीट 2022 रिजल्ट के लिए फटकार लगाई थी। सीएम ने रीट रिजल्ट 2022 की घोषणा 25 सितंबर तक या जल्द से जल्द घोषित करने के निर्देश भी दिए थे। ऐसे में जबकि रीट लेवल 1 और लेवल 2 रिजल्ट की घोषणा रविवार तक नहीं हो सकी है, तो माना जा रहा बीएसआईआर रीट रिजल्ट की घोषणा इस सप्ताह निश्चित तौर पर कर देगा।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - RSMSSB CET 2022: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, करीब 3000 पदों की भर्ती ग्रेजुएट के लिए

REET 2022 Result: लेवल 1 और लेवल 2 रिजल्ट और स्कोर कार्ड डाउनलोड reetbser2022.in पर

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए आरबीएसई रीट रिजल्ट 2022 के औपचारिक ऐलान के बाद नतीजे देखने और रीट 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए कॉमन लिंक को परीक्षा पोर्टल, reetbser2022.in पर एक्टिव करेगा। परीक्षार्थियों इस लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर अपने विवरण जैसे कि रोल नंबर, आदि को भरकर इन्हें सबमिट करना होगा। इस प्रकार, उम्मीदवार अपना रीट लेवल 1 रिजल्ट 2022 और रीट लेवल 2 रिजल्ट 2022 को देख पाएंगे और साथ ही साथ रीट स्कोर कार्ड 2022 डाउनलोड भी कर सकेंगे।

REET 2022 Result: रीट लेवल 1 रिजल्ट से 30 हजार और लेवल 2 से 6500 पद भरे जाएंगे

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए रीट 2022 रिजल्ट के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा 36500 शिक्षक पदों को भरे जाने की घोषणा की गई थी। सीएम द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक रीट लेवल 1 रिजल्ट 2022 से 30,000 पद और रीट लेवल 2 रिजल्ट 2022 से 6,500 पद भरे जाने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.