Move to Jagran APP

बरसात के दिनों में वेडिंग के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हैं भारत के ये शहर

केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस राज्य में कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। इनमें एक कोवलम बीच है। अगर आप भी मानसून वेडिंग की तैयारी कर रहे हैं तो कोवलम ड्रीम डेस्टिनेशन है। यहां आप बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Published: Wed, 22 Jun 2022 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2022 01:00 PM (IST)
बरसात के दिनों में वेडिंग के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हैं भारत के ये शहर
बरसात के दिनों में वेडिंग के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हैं भारत के ये शहर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सनातन धर्म में शादी यानी विवाह को पवित्र कर्म कांड माना गया है। ज्योतिषों की मानें तो 8 जुलाई तक विवाह मुहूर्त है। उसके पश्चात, चातुर्मास पड़ने के चलते नवंबर तक कोई विवाह मुहूर्त नहीं है। यह चातुर्मास आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी से प्रारंभ होकर कार्तिक माह में देवउठान एकादशी तक होता है। इन चार महीनों के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इन दिनों भगवान श्रीहरि विष्णु क्षीर सागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं। वहीं, आषाढ़ माह में मानसून भी दस्तक देता है। इसके लिए कई कपल्स की शादी संयोगवश बरसात के दिनों में होती है। अगर आप भी मानसून में वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं, तो भारत के ये शहर बेस्ट डेस्टिनेशन हैं। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

कोवलम

केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस राज्य में कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। इनमें एक कोवलम बीच है। अगर आप भी मानसून वेडिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो कोवलम ड्रीम डेस्टिनेशन है। यहां आप बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं। कोवलम को अंतरराष्ट्रीय बीच का दर्जा मिला है। कोवलम बीच की गिनती भारत के प्रमुख तटों में की जाती है।

उदयपुर

उदयपुर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसे 'पूर्व का वेनिस' भी कहा जाता है। उदयपुर वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए मशहूर हैं। खासकर, 1559AD काफी प्रसिद्ध है। यह रेस्त्रां फ़तेह सागर झील में स्थित है। बरसात के दिनों में फ़तेह सागर झील की खूबसूरती और बढ़ जाती है। इस रेस्त्रां में खाने-पीने और ठहरने के लिए उचित प्रबंध है। अगर आप हॉलिवुड स्टाइल में शादी करना चाहते हैं, तो उदयपुर बेस्ट डेस्टिनेशन है।

लोनावला

लोनावला की चिक्की देशभर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा, मानसून के दिनों में लोनावला की खूबसूरती देखने लायक रहती है। बड़ी संख्या में पर्यटक लोनावला घूमने आते हैं। मानसून वेडिंग के लिए लोनावला परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आप मुंबई का भी चयन कर सकते हैं। मुंबई में भी कई वेडिंग डेस्टिनेशन हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.