Move to Jagran APP

ये हैं देश के अजीबोगरीब नाम वाले रेलवे स्टेशन, जानें-इनके बारे में सबकुछ

Venkatanarasimharajuvaripeta यह रेलवे स्टेशन आंध्र प्रदेश में है। इस रेलवे स्टेशन के नाम में अंग्रेजी के कुल 28 अक्षर हैं। इस नाम का उच्चारण करना आसान नहीं है। यह स्टेशन तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बॉर्डर पर है। स्टेशन के नाम के पहले श्री भी जोड़ा जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 06:26 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 06:26 PM (IST)
ये हैं देश के अजीबोगरीब नाम वाले रेलवे स्टेशन, जानें-इनके बारे में सबकुछ
ये हैं देश के अजीबोगरीब नाम वाले रेलवे स्टेशन, जानें-इनके बारे में सबकुछ

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। भारतीय रेल एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। वहीं, दुनिया में भारतीय रेल को चौथा स्थान प्राप्त है। रोजाना लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। वहीं, रेल 33 लाख माल एक शहर से दूसरे शहर तक रोजाना पहुंचाती है। देशभर में कुल 8338 रेलवे स्टेशन हैं। इनमें कई बड़े तो कई छोटे स्टेशन हैं। वहीं, कई ऐसे स्टेशन हैं, जिनके नाम बेहद दिलचस्प हैं। अगर आप इन स्टेशनों से वाकिफ नहीं हैं, तो आइए इनके बारे में सबकुछ जानते हैं-

loksabha election banner

Venkatanarasimharajuvaripeta

यह रेलवे स्टेशन आंध्र प्रदेश में है। इस रेलवे स्टेशन के नाम में अंग्रेजी के कुल 28 अक्षर हैं। इस नाम का उच्चारण करना आसान नहीं है। यह स्टेशन तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बॉर्डर पर है। ऐसा भी कहा जाता है कि स्टेशन के नाम के पहले 'श्री' भी जोड़ा जाता है। इससे यह नाम और बड़ा हो जाता है। आप भी इस नाम के उच्चारण करने की कोशिश कर सकते हैं।

काला बकरा

नाम सुनकर आपकी हंसी छूट गयी होगी। जी हां, आपने सही पढ़ा है। देश में काला बकरा नाम से भी रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन पंजाब के जालंधर जिले में स्थित है।

सिंगापूर रोड

सिंगापूर एक देश है, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हालांकि, अगर आप देश में रहकर सिंगापूर घूमना चाहते हैं, तो ओडिशा स्थित सिंगापूर रोड की जाएं। सिंगापूर रोड़ East Coast Railway जोन के अंतर्गत आता है।

लोट्टेगोल्लहल्लि

हिंदी भाषी लोगों के लिए कन्नड़, तेलगु या तमिल पढ़ना आसान नहीं होता है। कर्नाटक के बेंगलुरु के पास यह रेल स्टेशन है। जब कभी आप रेल यात्रा के जरिए बेंगलुरु जाएंगे, तो इस स्टेशन पर विजिट कर सकते हैं।

ईब

अगर बात देश के सबसे छोटे रेलवे स्टेशन के नाम की करें, तो ईब भारत का सबसे छोटे रेल स्टेशन का नाम है। यह स्टेशन ओडिशा में स्थित है। इस स्टेशन का नाम महानदी की सहायक नदी के नाम पर रखा गया है। ईब नदी ओडिशा और छत्तीसगढ़ दो राज्यों में बहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.