Move to Jagran APP

योग सीखने के लिए भारत में स्थित इन प्रमुख और प्रसिद्ध केंद्रों पर एक बार जरूर जाएं

देवों की भूमि उत्तराखंड में कई पावन धर्म स्थल हैं। इनमें एक ऋषिकेश है। प्रकृति की गोद में बसा ऋषिकेश ऋषि मुनियों का प्रमुख स्थल हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऋषिकेश गंगा स्नान और तप के लिए आते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Published: Tue, 21 Jun 2022 03:42 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jun 2022 03:42 PM (IST)
योग सीखने के लिए भारत में स्थित इन प्रमुख और प्रसिद्ध केंद्रों पर एक बार जरूर जाएं
योग सीखने के लिए भारत में स्थित इन प्रमुख और प्रसिद्ध केंद्रों पर एक बार जरूर जाएं

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। यह हर साल 21 जून को दुनियाभर में एक साथ मनाया जाता है। इसे पहले बार साल 2015 में मनाया गया था। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है। योग एक ऐसी विद्या और साधना है, जिसे अपनाकर हर कोई मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। इस साल की थीम 'योगा फॉर ह्यूमेनिटी' (Yoga for Humanity) है। इस मौके पर देश और दुनिया के लोगों ने एक साथ योग कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया है। अगर आप भी योग सीखना चाहते हैं, तो देश में स्थित प्रमुख और प्रसिद्ध योग केंद्रों पर एक बार जरूर जाएं। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश

देवों की भूमि उत्तराखंड में कई पावन धर्म स्थल हैं। इनमें एक ऋषिकेश है। प्रकृति की गोद में बसा ऋषिकेश ऋषि मुनियों का प्रमुख स्थल हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऋषिकेश गंगा स्नान और तप के लिए आते हैं। अगर आप भी मानसिक शांति की तलाश में है, तो ऋषिकेश जरूर जाएं। वहीं, योग सीखने के लिए परमार्थ निकेतन आश्रम जाएं। सन्त सुकदेवानन्द जी महाराज ने साल 1942 में इस केंद्र की स्थापना की थी। इस केंद्र में 1 हजार से अधिक कक्ष हैं। वहीं, परमार्थ निकेतन आश्रम में योग और आयुर्वेद के भी प्रशिक्षण दिए जाते हैं।

ईशा योग केंद्र, तमिलनाडु

तमिलनाडु के कोयंबतूर में ईशा योग केंद्र है। इस केंद्र पर भी आप योग सीख सकते हैं। बड़ी संख्या में लोग योग सीखने के लिए ईशा योग केंद्र आते हैं। महाशिवरात्रि पर यहां उत्स्व जैसा माहौल रहता है। भगवान शिव को योग गुरु माना जाता है। इसके लिए ईशा योग केंद्र में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा स्थापित है।

योग इंस्टिट्यूट, मुंबई

मुंबई के शांताक्रूज़ में योग इंस्टिट्यूट है। इतिहासकारों की मानें तो यह दुनिया का सबसे पुराना योग इंस्टिट्यूट है। इसकी स्थापना सन 1918 में श्री योगेन्द्रजी ने की है। उस समय से आज तक योग इंस्टिट्यूट में योगा सिखाया जाता है। अगर आप योग सीखना चाहते हैं, तो इन प्रमुख और प्रसिद्ध योग केंद्रों पर एक बार जरूर जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.