Move to Jagran APP

मानसून वेकेशन पर जाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

बरसात के दिनों में पर्यटकों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में डेंगू चिकनगुनिया मलेरिया ज़ीका वायरस बीमरियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और फ्लू का भी डर बना रहता है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Wed, 22 Jun 2022 03:57 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2022 03:57 PM (IST)
मानसून वेकेशन पर जाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान
मानसून वेकेशन पर जाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। मानसून दस्तक दे चुका है। यह धीरे-धीरे देशभर में फ़ैल गया है। देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। खासकर, मुंबई में पिछले दिनों मूसलाधार बारिश हुई है। इस मौसम में पर्यटक ट्रैकिंग के लिए देशभर की सैर करते हैं। हालांकि, बरसात के दिनों में पर्यटकों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, ज़ीका वायरस बीमरियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और फ्लू का भी डर बना रहता है। इसके लिए बरसात के दिनों में सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी बरसात के दिनों में वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन बातों को अवश्य ध्यान रखें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

-मानसून के दिनों में घर से बाहर निकलते समय अपने साथ रेनकोट जरूर रखें। इससे बारिश में भीगने से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी बारिश में भीगने से बचने की सलाह देते हैं। बरसात में भीगने से सर्दी, खांसी और फ्लू का खतरा रहता है। इसके लिए वेकेशन पर जाते समय छतरी और रेनकोट जरूर कैरी करें।

-पीक ऑवर में घर से बाहर न निकलें। जब भी मानसून वेकेशन पर जाएं, तो ऑफ टाइम में जाएं। अगर पीक ऑवर में घर से बाहर निकलते हैं और रास्ते में बारिश आ जाती है, तो आप ट्रैफिक में फंस सकते हैं। इसके लिए रश ऑवर में बिल्कुल न निकलें।

-वाटरप्रूफ चीजें कैरी करें। इसके लिए वाटरप्रूफ घड़ी, बैग, रेनकोट आदि चीजें लें। वहीं, आप पॉली बैग भी सामान रखने के लिए कैरी कर सकते हैं। इससे सामान के भीगने का खतरा कम रहता है।

-फर्स्ट ऐड बॉक्स जरूर कैरी करें। बरसात के दिनों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इस मौसम में मच्छर के काटने से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इसके लिए फर्स्ट ऐड बॉक्स में insect repellants जरूर कैरी करें।

-सही स्लीपर पहनें। मानसून में बारिश के चलते फिसलन बनी रहती है। फिसलन वाले रास्ते पर गिरने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए सही स्लीपर पहनें।

-डॉक्टर हमेशा स्ट्रीट फूड से दूर रहने की सलाह देते हैं। खासकर, बरसात के दिनों में तो बिल्कुल सेवन न करें। इसके लिए अपने साथ स्नैक्स कैरी करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.