Festival Makeup Tips: फेस्टिवल में दूसरों से अलग दिखने के लिए घर में खुद से करें लुमिनस मेकअप
Festival Makeup Tips फेस्टिवल सीज़न में होने वाली भागदौड़ के बीच कई बार महिलाओं को पार्लर जाने का वक्त नहीं मिल पाता तो ऐसे में साड़ी या सूट के साथ बिना मेकअप कई बार लुक मजेदार नहीं लगता। तो ऐसे करें अपना मेकअप।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Festival Makeup Tips: फेस्टिव सीज़न में घर पर बहुत काम होता है, जिसकी वजन से सलॉन जाकर तैयार होना मुश्किल होता है। ऐसे में आप घर में खुद मेकअप कर दसरों से अलग दिख सकती हैं। जानते हैं त्योहार के अवसर पर फेस्टिव लुक पाने के लिए लुमिनस प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कैसे करें।
तरीका नंबर- 1
- मेकअप करने के लिए क्लेंजर से अपना चेहरा साफ करें।
- इसके बाद चेहरे पर प्राइमर या फिर मॉयस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
- इससे मेकअप चेहरे पर अच्छी तरह सेट हो जाएगा।
- साथ ही चेहरे पर ग्लो आएगा।
- ग्लोइंग मेकअप के लिए फेस पर मॉयस्चराइजर जरूर लगाएं।
तरीका नंबर- 2
मेकअप करने के लिए चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं।
फाउंडेशन लगाने से फेस को स्मूथ बेस मिलेगा।
हमेशा अपनी स्किन टोन से एक शेड या दो शेड डार्कर फाउंडेशन अप्लाई करें।
तरीका नंबर- 3
- अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे और पिंपल्स हैं, तो आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- चेहरे पर कंसीलर लगाने से डार्क सर्कल और दाग छिप जाते हैं।
तरीका नंबर- 4
- चेहरे पर कंसीलर और फाउंडेशन का बेस लगाने के बाद आई मेकअप करें।
- इसके लिए आप अपना मनपसंद आईशैडो लगाएं।
- आईशैडो लगाने के बाद काजल लगाएं।
- अब मस्कारा लगाकर आई मेकअप कंप्लीट करें।
- बता दें कि मस्कारा लगाने के बाद आंखें बेहद खूबसूरत दिखती हैं।
तरीका नंबर- 5
- आई मेकअप के बाद आप चीकबोन्स पर पिंक कलर का ब्लशर लगाएं।
- इसके बाद नाक के ऊपर और चीक बोन्स पर हाइलाइटर लगाएं।
- इससे चेहरे पर ग्लो आता है।
तरीका नंबर- 6
- मेकअप को कंप्लीट करने के लिए लिपस्टिक लगाएं।
- फेस्टिव सीजन में आप पिंक शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं।
(एब्स ब्यूटी क्लिनिक की मेकअप एंड ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा से बातचीत पर आधारित)
Pic credit- freepik