Kiwi Lemonade: गर्मी में खुद को कूल रखने के लिए बनाएं टेस्टी कीवी लैमोनेड
गर्मी के मौसम में हमेशा कुछ ठंडा पीने का मन करता रहता है। इसलिए हम आपके लिए एक स्पेशल ड्रिंक लाए हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। ये टेस्टी तो होता ही है, साथ ही यह काफी पौष्टिक भी होता है क्योंकि इसमें काफी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हम बात कर रहे हैं, कीवी लैमोनेड की। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
By Swati SharmaEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2024 07:44 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 07:44 PM (IST)
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 6 कीवी
- 1 1/2 कप पानी
- 1/4 चम्मच काला नमक
- 2 नींबू
- 1/4 चम्मच चाट मसाला
विधि :
- सबसे पहले कीवी को छीलकर टुकड़ों में काट लीजिए। इन्हें ब्लेंडर में डालें।
- ब्लेंडर में नींबू का रस, काला नमक, चाट मसाला और पानी भी मिला लें। एक चिकना मिश्रण तैयार करने के लिए अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- दो गिलास में डालें और ठंडा-ठंडा परोसें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें