Himachal News: 'राजनीतिक मंडी में बिकने वाले विधायकों को सबक सिखाएगी जनता...', राजगढ़ जनसभा में BJP पर बरसे CM सुक्खू
Himachal News हिमाचल प्रदेश में राजगढ़ जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनसभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने सांसद सुरेश कश्यप पर भी कटाक्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सवाल प्रत्याशी का नहीं हैं सवाल यह है कि जो सांसद आपदा के समय में जनता के साथ खड़ा नहीं हुआ। साथ ही बागी विधायकों पर भी धावा बोला।
जागरण संवाददाता, नाहन। जनता की भावनाओं से जो लोग सौदा कर रहे है, जनता के वोट से विधायक बनते हैं। फिर राजनीतिक मंडी में अपनी बोली लगाते हैं, उन विधायकों को प्रदेश प्रदेश की जनता ही सबक सिखाएगी। यह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहे।
भाजपा पर जमकर निशाना साधा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनसभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने सांसद सुरेश कश्यप पर भी कटाक्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सवाल प्रत्याशी का नहीं हैं, सवाल यह है कि जो सांसद आपदा के समय में जनता के साथ खड़ा नहीं हुआ।
उसको और उसकी पार्टी को प्रदेश की जनता सबक सिखाएं। आपदा के समय सुरेश कश्यप क्यों प्रधानमंत्री मोदी से सहायता राशि मांगने नहीं आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के वोट से चुनकर आने के बाद बिक जाना, लोकतंत्र की सबसे बड़ी हत्या है।
जयराम ठाकुर पर भी बरसे सुक्खू
भाजपा के लोग कहते थे कि कांग्रेस अपनी गारंटियों को पूरा नहीं कर सकती। जब हमने पुरानी पेंशन बहाल की, तो कहने लगी की महिलाओं को 1500 रूपए कब मिलेंगे। अब जब हमने महिलाओं को 1500 रूपए देने शुरू किए, तो जयराम ठाकुर चुनाव आयोग पहुंच गए तथा फॉर्म भरवाने बंद करवा दिए। मगर हम चुनाव आयोग का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने फार्म भरवाने की स्वीकृति दी।
यह भी पढ़ें: Himachal News: आज राजगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम सुक्खू, विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में करेंगे प्रचार
जून में महिलाओं को तीन हजार रुपए देगे। जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल में सत्ता में सोते रहे। वही हमीरपुर में एचपीपीएससी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया। जहां पर पैसों के दम पर नौकरियां बेची जा रही थी। हमने उस भ्रष्टाचार को बंद करवाया। हमारी असली ताकत प्रदेश की जनता है। हम 5 साल प्रदेश की जनता की सेवा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में खरीद फरोकत कर सरकार पलटी।
सुक्खू ने छह बागी विधायकों पर की टिप्पणी
हिमाचल में भी इन्होंने ऐसा करने का प्रयास किया, जिसमें सफल नहीं हुए। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों को खरीदा। इन पूर्वी विधायकों को अब जनता ही सबक सिखाएं। वही 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भ्रष्ट भाजपा को भी प्रदेश से बाहर करे। विनोद सुल्तानपुरी स्वच्छ छवि तथा पढ़ा लिखा लड़का है। आप सभी को इसको सांसद बनना है, ताकि यह आपकी समस्याओं को दिल्ली में हल करवा सकें।
सीएम ने मुसाफिर व दयाल प्यारी का हाथ पकड़ दिया एक जुटता का संदेश
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसे ही मंच पर पहुंचे, तो उनके एक तरफ दयाल प्यारी तथा दूसरी तरफ जीआर मुसाफिर खड़े थे। मुख्यमंत्री ने दोनों का एक-एक हाथ पकड़ कर जनता को एक जुटता का संदेश देकर अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि अब पच्छाद में कांग्रेस एक हो चुकी हैं।
दयाल प्यारी को संबोधन में विधायिका कह गए सीएम
राजगढ़ में जनसभा को सम्बोधित करने से पहले जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस पदाधिकारियों के नाम संबोधन कर रहे थे, तो प्रदेश कांग्रेस सचिव तथा पच्छाद से प्रत्याशी रही दयाल प्यारी कश्यप को मुख्यमंत्री ने विधायिका कहां, जिस पर पंडाल में जमकर तालियां बजीं।
पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर की घर वापसी
राजगढ़ में जनसभा को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर की कांग्रेस पार्टी में माला पहनकर घर वापसी करवाई। मनीष ठाकुर के साथ करीब 20 युवा कार्यकर्ता भी थे, उनकी भी वापसी हुई।