Move to Jagran APP

दिल्ली में Temperature का टॉर्चर: भीषण गर्मी और पसीने से तरबतर हुए लोग, शनिवार रहा सीजन का तीसरा सबसे गर्म दिन

मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी लेकिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक बना रहेगा। इसलिए गर्मी बरकरार रहेगी।

By Jagran NewsEdited By: Abhi MalviyaPublished: Sat, 10 Jun 2023 09:23 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2023 09:23 PM (IST)
दिल्ली में Temperature का टॉर्चर: भीषण गर्मी और पसीने से तरबतर हुए लोग, शनिवार रहा सीजन का तीसरा सबसे गर्म दिन
दोपहर में आकाश में हल्के बादल छाए रहे।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। शनिवार को पहले तेज धूप खिली, बाद में दोपहर में आकाश में हल्के बादल भी छाए। फिर भी गर्म हवा के थपेड़े महसूस किए गए। इस वजह से शनिवार इस सीजन में अब तक तीसरा सबसे गर्म दिन रहा और दिल्ली के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

loksabha election banner

वहीं, पूसा व नजफगढ़ में भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इस वजह से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पूसा व नजफगढ़ सबसे गर्म स्थान रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी लेकिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक बना रहेगा। इसलिए गर्मी बरकरार रहेगी।

रविवार को ऐसा रहेगा मौसम

रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि अगले कुछ दिन तक लू जैसी गर्म हवा चलेगी। 14 व 15 जून को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

देर रात कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। इस सीजन में 22 मई अब तक सबसे गर्म दिन रहा है। उस दिन अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद 23 मई को 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इसके बाद शनिवार को तापमान अधिक रहा। वातावरण में नमी का स्तर अधिकतम 66 प्रतिशत और न्यूनतम 35 प्रतिशत रहा।

एनसीआर में मध्यम श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

एनसीआर में शनिवार को ज्यादातर जगहों पर हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता ऐसी ही बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 134, गाजियाबाद 132, ग्रेटर नोएडा का 145, गुरुग्राम का 153 व नोएडा का एयर इंडेक्स 165 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 92 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी में हैं। इस वजह से एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद में हवा सबसे अधिक साफ रही।

जिन स्थानों में अधिक गर्मी रही उन जगहों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

जगह न्यूनतम  अधिकतम
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 44.0 31.3
पूसा 43.7 29.6
नजफगढ़ 43.5 28.8
पीतमपुरा 42.5 31.0
पालम 42.5 28.6
रिज एरिया 42.5 24.3
आया नगर 42.2  26.4
जाफरपुर 42.0  26.6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.