Move to Jagran APP

Kurhani By-Election 2022: राजद के पूर्व विधायक ने CM नीतीश को ललकारा, कहा- नैतिकता बची है तो इस्तीफा दीजिए

Kurhani By-Election Result 2022 कुढ़नी विधानसभा में विनिंग सीट में भाजपा से हार के बाद महागठबंधन में एक बार फिर दरार पड़ती दिख रही है। विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व विधायक रहे अनिल सहनी ने सीधे तौर पर सीएम नीतीश कुमार को हार का जिम्मेदार ठहराया है।

By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharyPublished: Fri, 09 Dec 2022 01:30 PM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2022 01:30 PM (IST)
Kurhani By-Election 2022: राजद के पूर्व विधायक ने CM नीतीश को ललकारा, कहा- नैतिकता बची है तो इस्तीफा दीजिए
राजद के पूर्व विधायक ने CM नीतीश को ललकारा, कहा- नैतिकता बची है तो इस्तीफा दीजिए

पटना, एजेंसी। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव (Kurhani By-Election 2022) में भाजपा से हार मिलने के बाद महागठबंधन में एक बार फिर दरार पड़ती दिख रही है। राजद (RJD) के हाथ से विनिंग सीट निकल गई, जिसके कारण जदयू पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। अब कुढ़नी के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी (Anil Kumar Sahani) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को इस हार का जिम्मेदार ठहराया है। कुढ़नी से राजद के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी ने शुक्रवार को कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'नैतिक आधार' पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

loksabha election banner

राजद नेता ने नीतीश कुमार को ठहराया हार का जिम्मेदार

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अनिल सहनी ने कहा कि कुढ़नी में महागठबंधन की नहीं, बल्कि नीतीश कुमार की हार हुई है। जदयू के गैर-ईबीसी उम्मीदवार को ईबीसी (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) सीट के लिए चुना गया था। हमें जो वोट मिला वह उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कारण था। नीतीश कुमार राजद की एक सीट हार गए। कुढ़नी की जनता ने उन्हें सबक सिखाया है। अनिल सहनी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद सौंप देना चाहिए।

कुढ़नी में भाजपा ने महागठबंधन को दिया झटका 

विदित हो कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में कुढ़नी सीट पर राजद उम्मीदवार अनिल कुमार सहनी की जीत हुई थी। मगर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते राजद के अनिल सहनी को विधायकी से बर्खास्त कर दिया गया, जिसके कारण उपचुनाव की नौबत आ गई। ऐसे में सत्तारूढ़ महागठबंधन के सामने इस सीट को बचाने की चुनौती थी।

पांच गुना वोटों के अंतर से भाजपा ने दी शिकस्त

गौरतलब है कि आठ दिसबंर को कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित हुए, जिसमें भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। भाजपा के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने महागठबंधन समर्थित जदयू उम्मीदवार को 3632 मतों से पराजित किया। कांटे के संघर्ष में भाजपा उम्मीदवार को 76648 तो जदयू प्रत्याशी को 73016 वोट मिले। 2020 के विधानसभा चुनाव में अनिल सहनी ने जहां भाजपा के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता को 712 मतों से हराया था, तो वहीं इस बार जदयू को इसके पांच गुना वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

IPS Amit Lodha: IIT में हुए थे डिप्रेशन के शिकार, पहले प्रयास में बने IPS; पढ़ें बिहार के 'सुपर कॉप' की कहानी

IPS Amit Lodha: 'खाकी' ने लगाया IPS अमित लोढ़ा की वर्दी पर दाग, भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने के बाद सस्पेंड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.