Move to Jagran APP

2023 Triumph Bonneville Bobber की कीमत से लेकर डिजाइन के बारें में जानें सबकुछ

भारतीय बाजार में (ट्रायम्फ मोटरसाइकल्स इंडिया) Triumph Motorcycles India ने 2023 बोनेविले बॉबर (2023 Bonneville Bobber ) को लॉन्च करने घोषणा की है। इसमें कुल चार कलर ऑप्शन मिलते है।पेंट थीम Bonneville Bobber की एक्स-शोरूम कीमतों को प्रभावित करती हैं।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 03:51 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 03:51 PM (IST)
2023 Triumph Bonneville Bobber की कीमत से लेकर डिजाइन के बारें में जानें सबकुछ
2023 Triumph Bonneville Bobber की कीमत से लेकर डिजाइन के बारें में जानें सबकुछ

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में (ट्रायम्फ मोटरसाइकल्स इंडिया) Triumph Motorcycles India ने 2023 बोनेविले बॉबर (2023 Bonneville Bobber ) को लॉन्च करने घोषणा की है। आपको बता दें इस बाइक की स्टार्टिंग  कीमत 12.05 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें कलर की बात करे तो कुल चार रंग शामिल है, जेट ब्लैक, कॉर्डोवन रेड, मैट स्टॉर्म ग्रे, मैट आयरन स्टोन के साथ, और नया जोड़ा गया रेड हॉपर जुड़ा है। आपको बता दे पेंट थीम Bonneville Bobber की एक्स-शोरूम कीमतों को प्रभावित करती हैं। इसकी कीमत इसके रंग के हिसाब से अलग अलग है।

loksabha election banner

2023 Bonneville Bobber कीमत

आपको बता दें जेट ब्लैक कलर की कीमत  12,05,000 रुपये है। रेड हूपर की कीमत 12,18,000 रुपये है। कॉर्डोवन रेड की कीमत 12,18,000 रुपये है। मैट आयरन स्टोन के साथ मैट स्टॉर्म ग्रे की कीमत 12,35,000 रुपये है। वहीं इसकी तुलना 2021 Bonneville Bobber मोटरसाइकिल से करें तो इसकी शुरुआती कीमत 11.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई थी। इस मोटरसाइकिल में भी कंपनी ने कई अपडेट्स दिये है।

2023 Bonneville Bobber डिजाइन

इसके डिजाइन की बात करे तो सामने की ओर 2023 Bonneville Bobber में एक गोल हेडलाइट, क्रोम फिलर कैप के साथ , गोल शेप के इंजन टैंक भी दिया गया है। आपको बता दे ये केवल एक राइडर के लिए शद्दले है। ट्विन एग्जॉस्ट कनस्तरों के लिए स्लैश कट के साथ इसका डिजाइन और wire स्पोक व्हील्स के पैक को जारी रखा गया है।

2023 Bonneville Bobber इंजन

कंपनी ने इस मोटरसाइकिल में BS6-अनुपालन 1,200cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन द्वारा इसे संचालित किया गया है। इसके साथ ही इसके मोटर को कुल छह-स्पीड गियरबॉक्स  से जोड़ा गया है। वहीं इसके हार्डवेयर की बात करें तो इसमे 47mm शोए फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक, फ्रंट में ब्रेम्बो कैलिपर्स के साथ ट्विन डिस्क और पीछे की ओर इसमें निसिन कैलीपर के साथ सिंगल मोटर और दोनों ही साइड पर 16-इंच के पहिये शामिल भी  हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.