काफी बीमार हैं असांजे, वीडियो लिंक के जरिए भी पेशी संभव नहीं: वकील
विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे की गिरती स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए उनके वकील ने वीडियो लिंक के जरिए पेशी को असंभव बताया।
लंदन, रायटर्स। विकीलीक्स फाउंडर Julian Assange के प्रत्यर्पण मामले में गुरुवार को उनके वकील ने बताया कि असांजे काफी बीमार हैं और इसलिए वे ब्रिटिश जेल से वीडियो लिंक के जरिए भी पेशी नहीं दे सकते हैं।
अमेरिका ने असांजे के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है। असांजे ने 2012 से इक्वाडोर के लंदन दूतावास में शरण ली हुई है। अमेरिका के गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक कर दुनियाभर में सुर्खियां बटोरने वाले विकीलीक्स के सह-संस्थापक जूलियन असांजे पर कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं यदि इनमें वे दोषी पाए जाते हैं तो दशकों तक उन्हें जेल में ही रहना होगा।
असांजे के वकील गैरेथ पायर्स ने कहा, ‘उनकी तबियत काफी खराब है।’ विकीलीक्स ने दुख जताया और कहा कि उन्हें ब्रिटेन के बेलमार्श जेल के हेल्थ वार्ड में ले जाया गया है। विकीलीक्स ने बताया, ‘उनका स्वास्थ्य गिरता ही जा रहा है और उनका वजन भी काफी कम हो गया है। मामले की अगली सुनवाई 12 जून को होगी।
उल्लेखनीय है कि जूलियन असांजे कंप्यूटर प्रोग्रामर, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनका जन्म 3 जुलाई 1971 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। असांजे ने साल 2006 में विकीलीक्स को शुरू किया था। इसके बाद एक-एक करके कई सरकारों और संगठनों की गोपनीय जानकारियां इस वेबसाइट पर प्रकाशित हुईं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप