वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के लिए ब्रिटेन सरकार की नई वीजा नीति
ब्रिटेन सरकार वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के लिए नई वीजा नीति लेकर आई है। इसे शनिवार से लागू कर दिया गया है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 07 Jul 2018 04:29 PM (IST)Updated: Sat, 07 Jul 2018 04:29 PM (IST)
लंदन, प्रेट्र। देश के अनुसंधान क्षेत्र को गति देने की खातिर ब्रिटेन सरकार वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के लिए नई वीजा नीति लेकर आई है। इसे शनिवार से लागू कर दिया गया है। इसके तहत यूरोपीय संघ से बाहर के शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों को दो साल के लिए ब्रिटेन का वीजा दिया जाएगा। इसका लाभ भारत समेत अन्य देशों को होगा।
नई वीजा नीति का एलान करते हुए आव्रजन मंत्री कैरोलिन नोक्स ने कहा कि अनुसंधान और नई खोजों के मामले में ब्रिटेन दुनिया का नेतृत्व करता है। हमारे इन कदमों से अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं को ब्रिटेन में काम करने और प्रशिक्षण प्राप्त करने में आसानी होगी। हमारा आव्रजन नियम हर हाल में ऐसा होना चाहिए कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं को आकर्षित कर सके और उनके ज्ञान का लाभ हमें मिल सके। हमारा मानना है कि हमारी अर्थव्यवस्था और समाज में विज्ञान का अहम योगदान है। ब्रिटेन दुनियाभर की वैज्ञानिक प्रतिभाओं को आमंत्रित करना जारी रखेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें