ब्रिटेन जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खबर: UK ने e-Visa किया अनिवार्य, कैसे करें अप्लाई?
ब्रिटेन ने अपनी वीजा प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है, जिसके तहत भारतीय यात्रियों के लिए ई-वीजा और वीजा-मुक्त देशों ...और पढ़ें

ब्रिटेन में भारतीय यात्रियों के लिए ई-वीजा अनिवार्य

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन में बुधवार को वीजा प्रक्रिया को डिजिटल व्यवस्था में बदलने के लिए नए नियम लागू किए गए। इस डिजिटल यात्रा प्रणाली के तहत भारतीय यात्रियों के लिए ई-वीजा और बगैर वीजा वाले आगंतुकों के लिए इलेक्ट्रानिक यात्रा अनुमति (ईटीए) को लेना अनिवार्य किया गया है। हालिया वर्षों में चरणबद्ध तरीके से लागू किए गए इस प्रोग्राम के तहत यह नई प्रक्रिया पेपर आधारित वीजा स्टिकर की जगह लेगी।
ब्रिटेन में ई-वीजा अनिवार्य
हालांकि नई प्रणाली में बायोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से जाना आवश्यक होगा, लेकिन प्रक्रिया अविधि के दौरान पासपोर्ट दस्तावेज छोड़कर जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।
ब्रिटेन के आव्रजन और नागरिकता मंत्री माइक टैप ने कहा, 'मैं ब्रिटेन की यात्रा करने के इच्छुक सभी लोगों से आग्रह करूंगा कि वे यात्रा के लिए तैयार रहें और उनके पास आवश्यक अनुमति हो ताकि उनकी यात्रा सुगम हो सके।'
ब्रिटेन की यात्रा करने वालों के लिए डिजिटल यात्रा अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा, जिसका अर्थ है कि अगर यात्रियों के पास ई-वीजा, ईटीए या अन्य वैध दस्तावेज नहीं हैं तो एयरलाइंस उन्हें विमान में सवार होने से रोक सकती हैं।
ई-वीजा पर सरकार का तर्क
ब्रिटिश सरकार ने पिछले वर्ष ई-वीजा प्रणाली शुरू की थी और इस सप्ताह तक फिजिकल दस्तावेज स्वीकार किए गए। गृह मंत्रालय ने उस समय कहा था, 'ई-वीजा न तो खो सकता है और न ही इसमें छेड़छाड़ की जा सकती है।
यह वीजा धारकों को तुरंत और सुरक्षित रूप से अपने आव्रजन अधिकारों को साबित करने की सुविधा देता है। ई-वीजा प्राप्त करने से यात्री के वर्तमान अधिकारों या आव्रजन स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा।'
इनके लिए ईटीए आवश्यकब्रिटिश गृह मंत्रालय ने बताया कि वह ई-वीजा को अपनाने के लिए कई वर्षों से फिजिकल दस्तावेज को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर रहा है।
अब तक एक करोड़ से ज्यादा ई-वीजा जारी किए जा चुके हैं। अमेरिका, कनाडा और फ्रांस समेत 85 देशों के आगंतुकों को वीजा की जरूरत नहीं होती, लेकिन अब उन्हें ब्रिटेन की यात्रा के लिए इलेक्ट्रानिक यात्रा अनुमति लेनी होगी।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
