Move to Jagran APP

UK News: सेंट्रल लंदन के लिवरपूल में धारदार हथियार से हमला, तीन को उतारा मौत के घाट

सेंट्रल लंदन के लिवरपूल स्टेशन के करीब गुरुवार को घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। दरअसल किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लंदन पुलिस और एंबुलेंस पैरामेडिक मौके पर पहुंच गए।

By AgencyEdited By: Monika MinalPublished: Thu, 06 Oct 2022 04:27 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 04:27 PM (IST)
UK News: सेंट्रल लंदन के लिवरपूल में धारदार हथियार से हमला, तीन को उतारा मौत के घाट
लीवरपुर में धारदार हथियार से हमला, तीन की मौत

 लंदन, आनलाइन डेस्क। Liverpool Stabbing: सेंट्रल लंदन के लिवरपूल स्ट्रीट स्टेशन के करीब बिशाप्सगेट पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। हालांकि इस घटना का आतंकवाद से कोई लेना देना नहीं है। लंदन पुलिस की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। सुबह 9.46 बजे पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली।

loksabha election banner

लंदन पुलिस ने किया ट्वीट 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। लंदन एंबुलेंस सर्विस से जिनपर हमला हुआ था उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लंदन पुलिस ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, '9.46 बजे तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया और एक शख्स को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर 9.51 बजे पहुंच गई। पीड़ितों को एंबुलेंस से पास के ही अस्पताला ले जाया गया। इस मामले को आतंक से जोड़ कर नहीं देखा जा रहा है।'

थाईलैंड के डे केयर में ताबड़तोड़ गोलीबारी

इससे पहले आज थाईलैंड की एक डे केयर पर हमला किया गया जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 22 मासूम बच्चे शामिल हैं। हमलावर की पहचान पूर्व पुलिस अधिकारी के तौर पर की गई। घटना को अंजाम देने वाले हमलावर ने अपनी पत्नी व बच्चे को भी नहीं छोड़ा, गोली मारकर उनकी भी हत्या कर दी। इसके बाद खुद आत्महत्या कर लिया।

अमेरिका में भारतीय परिवार के चार सदस्यों की हत्या

अमेरिका के कैलिफोर्निया में आज एक भारतीय मूल के परिवार के चार सदस्यों का शव बरामद किया गया है। इसमें एक 8 माह की बच्ची भी है। परिवार के चारों सदस्यों को तीन दिन पहले अगवा कर लिया गया था। मामले की जांच जारी है।

अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र की हत्या, संदेह के घेरे में कोरियाई रूममेट; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thailand Mass Shooting: प्रधानमंत्री ने दिए जांच के आदेश, फायरिंग से Day Care के 22 मासूमों की मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.