Move to Jagran APP

बेल की तरह चढ़ने वाला रोबोट तैयार, स्मार्ट डिवाइस को तैयार करने में भी मिलेगी मदद

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस रोबोट की मदद से लचीले कपड़े, स्मार्ट कपड़े यहां तक कि पहनी जा सकने वाली स्मार्ट डिवाइस को तैयार करने में भी मदद मिल सकेगी।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 12:19 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 12:20 PM (IST)
बेल की तरह चढ़ने वाला रोबोट तैयार, स्मार्ट डिवाइस को तैयार करने में भी मिलेगी मदद
बेल की तरह चढ़ने वाला रोबोट तैयार, स्मार्ट डिवाइस को तैयार करने में भी मिलेगी मदद

लंदन, प्रेट्र। रोबोटिक्स का क्षेत्र लगाता विकसित और व्यापक होता जा रहा है। दुनियाभर के वैज्ञानिक ऐसे रोबोट्स पर काम कर रहे हैं, जो आने वाले दिनों में हमारा काम आसान कर सकें। इसी कड़ी में इटली के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा लचीला रोबोट विकसित किया है, जो बेल की तरह गति करने में सक्षम है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी मदद से आने वाले समय में पहने जा सकने वाले ऐसे उपकरण तैयार करने का मार्ग प्रशस्त होगा, जो अपना आकार बदलने में सक्षम होंगे।

loksabha election banner

इटली स्थित इंस्टीट्यूट इटेलियन डी टेक्नोलॉजी (आइआइटी) के वैज्ञानिकों ने विभिन्न पौधों और उनकी गति का अध्ययन किया और उसी से प्रेरित होकर यह नया लचीला रोबोट तैयार किया। वैज्ञानिकों का कहना है कि पौधों की गति और उनकी वृद्धि का आपस में संबंध होता है। पौधे निरंतर बाहरी वातारण के अनुरूप गति करते हुए बढ़ते हैं। यहां तक कि हवा के संपर्क में आने पर पौधों के अंग तेजी से गति करते हैं।

उदाहरण के तौर पर मांसाहारी पौधों की पत्तियों का बंद होना या चढ़ने वाली बेल का आगे बढ़ना, यह सब पौधों को गति भी कराता है और उनको बढ़ाता भी है। इस तरह शोधकर्ताओं ने किसी चीज की गति के लिए कुदरती तरीकों का अध्ययन किया, जिसमें पौधों की कोशिकाएं, ऊतकों और अंगों की वृद्धि को अपने रोबोट का आधार बनाया। इसके लिए उन्होंने ऑसमोसिस नामक हाइड्रोलिक सिद्धांत की मदद से अपना रोबोट विकसित किया।

इस तरह किया तैयार
इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने इन पौधों के बेहद धीमी गति को समझने के लिए एक सरल गणितीय मॉडल तैयार किया। इसके आधार पर उन्होंने एक बेल के आकार का रोबोट तैयार किया और हाइड्रोलिक सिद्धांत के आधार पर वे उसे गति कराने में सफल हुए। शोधकर्ताओं के मुताबिक, उन्होंने ऐसा रोबोट तैयार किया, जो एक बेल की तरह गति करता है।

इन चीजों से बना है
वैज्ञानिकों के मुताबिक, उन्होंने यह रोबोट लचीले पेट ट्यूब का प्रयोग कर तैयार किया, जिसमें विद्युत आवेशित कण होते हैं। वैज्ञानिकों ने इसे 1.3 वोल्ट की बैट्री से जोड़ा और पाया कि यह रोबोट एक बेल की तरह गति करता हुआ आगे बढ़ता है। इसकी गति जमीन पर किसी तरल पदार्थ की गति के जैसी थी। वहीं, रोबोट को उसकी प्रारंभिक स्थिति में लाने के लिए बस बैट्री को डिसकनेक्ट करने की जरूरत होती है।

इन चीजों में मिलेगी मदद
इस नए आविष्कार से उत्साहित वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस सिद्धांत के आधार पर इस रोबोट को तैयार किया है उसकी मदद से सिर्फ रोबोट ही नहीं, बल्कि लचीले कपड़े, स्मार्ट कपड़े यहां तक कि पहनी जा सकने वाली स्मार्ट डिवाइस को तैयार करने में भी मदद मिल सकेगी। इसके जरिये हमारे कई काम आसान हो सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.