Move to Jagran APP

अंटार्कटिक में तेजी से पिघल रही बर्फ, 4.6 मिलीमीटर बढ़ा समुद्र का जलस्तर

अंटार्कटिक के कई स्थानों पर 122 मीटर तक बर्फ पतली हो गई है। अंटार्कटिक में बर्फ पिघलने से 1992 से वैश्विक स्तर पर समुद्र का जलस्तर 4.6 मिलीमीटर बढ़ गया है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 09:43 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 09:43 PM (IST)
अंटार्कटिक में तेजी से पिघल रही बर्फ, 4.6 मिलीमीटर बढ़ा समुद्र का जलस्तर
अंटार्कटिक में तेजी से पिघल रही बर्फ, 4.6 मिलीमीटर बढ़ा समुद्र का जलस्तर

लंदन, पीटीआइ। वैज्ञानिकों का कहना है कि अंटार्कटिक क्षेत्र में तेजी से बर्फ पिघल रही है। कई स्थानों पर बर्फ की परत 122 मीटर तक पतली हो गई है। जबकि पश्चिमी अंटार्कटिक में तेजी से बदलाव हो रहा है। बदलाव के कारण बर्फ पिघलने से ज्यादातर ग्लेशियर का संतुलन बिगड़ रहा है।

loksabha election banner

ब्रिटेन के सेंटर फॉर पोलर ऑब्जर्वेशन एंड मॉडलिंग (सीपीओएम) ने यूरोपीय स्पेस एजेंसी के सेटेलाइट आंकलनों और क्षेत्रीय जलवायु के एक मॉडल के जरिये पूरे बर्फ आच्छादित क्षेत्र में हुए बदलावों पर गौर किया। शोधकर्ताओं ने बताया कि प्रभावित ग्लेशियर अस्थिर हो गए हैं, क्योंकि बर्फ तेजी से पिघल रही है।

उन्होंने यह भी पाया कि ग्लेशियर के पतला होने का पैटर्न स्थिर नहीं है। साल 1992 से पश्चिमी अंटार्कटिक में बर्फ पिघलने वाले क्षेत्र का दायरा बढ़कर 24 फीसद हो गया है। इस क्षेत्र में सर्वे शुरू होने के बाद से पांच गुना तेजी से बर्फ पिघल रही है। सीपीओएम के निदेशक एंडी शेफर्ड ने कहा कि अंटार्कटिक के कुछ भागों में बर्फ की परत असामान्य तौर पर पतली हो गई है।

इन कारणों से आया बदलाव
शोधकर्ताओं का कहना है कि बर्फ की मोटी परत में बदलाव कम बर्फबारी और जलवायु में दीर्घकालीन बदलावों मसलन समुद्र का तापमान बढ़ने से आया है।

4.6 मिलीमीटर बढ़ा समुद्र का जलस्तर
सीपीओएम के निदेशक शेफर्ड ने बताया कि पूर्व से लेकर पश्चिम अंटार्कटिक में बर्फ पिघलने से 1992 से वैश्विक स्तर पर समुद्र का जलस्तर 4.6 मिलीमीटर बढ़ गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.