Move to Jagran APP

न्यूटन और डार्विन की कब्र के पास दफनाई जाएंगी स्टीफन हॉकिंग की अस्थियां

हॉकिंग के परिजनों ने बताया कि कैंब्रिज के ग्रेट सेंट मेरीज यूनिवर्सिटी चर्च में उन्हें पारंपरिक तौर पर अंतिम विदाई दी जाएगी।

By Tilak RajEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 07:25 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 07:25 PM (IST)
न्यूटन और डार्विन की कब्र के पास दफनाई जाएंगी स्टीफन हॉकिंग की अस्थियां
न्यूटन और डार्विन की कब्र के पास दफनाई जाएंगी स्टीफन हॉकिंग की अस्थियां

लंदन, आइएएनएस/प्रेट्र। प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी दिवंगत स्टीफन हॉकिंग को कैंब्रिज में 31 मार्च को दफनाया जाएगा। फिर उनकी अस्थियों को वेस्टमिंस्टर एबे में महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन और चा‌र्ल्स डार्विन की कब्र के नजदीक दफनाया जाएगा। 14 मार्च को 76 साल की उम्र में हॉकिंग का निधन हो गया था।

prime article banner

हॉकिंग के परिजनों ने बताया कि कैंब्रिज के ग्रेट सेंट मेरीज यूनिवर्सिटी चर्च में उन्हें पारंपरिक तौर पर अंतिम विदाई दी जाएगी। बाद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वेस्टमिंस्टर एबे में उनकी अस्थियां दफनाई जाएंगी। वेस्टमिंस्टर के डीन डॉ. जॉन हॉल ने कहा कि ब्रिटिश वैज्ञानिक हॉकिंग को यह सबसे अच्छी श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा, 'यह महत्वपूर्ण होगा कि विज्ञान और धर्म मिलकर जीवन और ब्रह्मांड के रहस्य को खोजें।' सैद्धांतिक भौतिकी पर किए गए काम के लिए हॉकिंग को अपनी पीढ़ी का महान वैज्ञानिक माना जाता है। उन्होंने ब्रह्मांड और ब्लैक होल के रहस्य का पता लगाया और इसकी व्याख्या की। 21 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते हॉकिंग ने पूरा जीवन ह्वीलचेयर पर बिताया। दिमाग के अलावा उनके शरीर का अन्य हिस्सा काम नहीं करता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.