Move to Jagran APP

ब्रिटेन में ये अफ्रीकी चलन पकड़ रहा है जोर, सुनकर रह जाएंगे दंग

खबर में कहा है कि लंदन, यार्कशायर, एसेक्स और वेस्ट मिडलैंड्स में काम करने वाले समुदाय ने ऐसे मामलों के बारे में बताया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 26 Jan 2019 11:53 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jan 2019 12:29 AM (IST)
ब्रिटेन में ये अफ्रीकी चलन पकड़ रहा है जोर, सुनकर रह जाएंगे दंग
ब्रिटेन में ये अफ्रीकी चलन पकड़ रहा है जोर, सुनकर रह जाएंगे दंग

लंदन, आइएएनएस। यौन प्रताड़ना और दुष्कर्म जैसे अपराधों से लड़कियों को बचाने के लिए ब्रिटेन में भी एक अफ्रीकी चलन जोर पकड़ रहा है। अफ्रीका में लड़की का शरीर विकृत करने के लिए उसकी छाती को गर्म पत्थर से दागा जाता है। इस आशय की जानकारी शनिवार को मीडिया ने दी है।

loksabha election banner

द गार्डियन ने खबर में कहा है कि लंदन, यार्कशायर, एसेक्स और वेस्ट मिडलैंड्स में काम करने वाले समुदाय ने ऐसे मामलों के बारे में बताया। कई अफ्रीकी देशों के प्रवासी समुदाय के लोग किशोर वय से पूर्व की लड़कियों को इस तरह के दर्दनाक, निंदनीय और बेकार चलन का शिकार बनाते हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने इस चलन को दुनिया के पांच सूचित नहीं होने वाले अपराधों में माना है। ये अपराध लिंग आधारित हिंसा से संबंधित हैं। आम तौर पर मां इसे लड़कियों को पुरुषों के अवांछित आकर्षण से बचाने वाला पारंपरिक उपाय मानती हैं। चिकित्सकीय विशेषज्ञ और पीडि़त इसे बाल उत्पीड़न मानते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इससे शारीरिक और मनोवैज्ञानिक आघात, संक्रमण, स्तनपान में अक्षमता, विकृति और ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.