विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिटेन: वेल्स में आरएएफ ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलट घायल; अस्पताल में चल रहा इलाज

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:16 PM (IST)

ब्रिटेन के वेल्स में बुधवार को रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) के एक ट्रेनिंग विमान के क्रैश होने से दो पायलट ...और पढ़ें

वेल्स में आरएएफ ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलट घायल (फोटो- सोशल मीडिया)

वेल्स में आरएएफ ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलट घायल (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. दोनों पायलटों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है

  2. विमान आरएएफ वैली बेस से उड़ान भर रहा था

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन के वेल्स में बुधवार को रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) के एक ट्रेनिंग विमान के क्रैश होने से दो पायलट घायल हो गए। दोनों पायलट विमान से इजेक्ट होकर पैराशूट से सुरक्षित उतरे।

घटना एंगलेसी के पास पेन्कार्निसिओग क्षेत्र में हुई। विमान आरएएफ वैली बेस से उड़ान भर रहा था। यह आरएएफ टी2 हॉक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था।

नॉर्थ वेल्स पुलिस के अनुसार, दोनों पायलटों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस समय किसी अन्य व्यक्ति या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने लोगों से क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।

आरएएफ के प्रवक्ता ने कहा कि आरएएफ वैली से उड़ान भर रहे टी2 हॉक विमान से जुड़ी एक घटना एंगलेसी के पास हुई है। जांच चल रही है और फिलहाल हम इस पर और कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

घटनास्थल पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और एयर एम्बुलेंस पहुंचे। दोनों पायलटों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आरएएफ वैली फाइटर पायलट्स की ट्रेनिंग के लिए जाना जाने वाला प्रमुख बेस है।