एपस्टीन फाइल्स मामले में बड़ी कार्रवाई, ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू गिरफ्तार
एपस्टीन फाइल में नाम सामने आने के बाद ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू ...और पढ़ें
-1771498637247_m.webp)
ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, ननई दिल्ली। एपस्टीन फाइल में नाम सामने आने के बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू को UK पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पब्लिक ऑफिस में गलत काम करने के शक में हुई है।
थेम्स वैली पुलिस ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उन्होंने साठ साल के एक आदमी को गिरफ्तार किया है, हालांकि उन्होंने पूर्व शाही परिवार का नाम नहीं बताया।
-1771498455109.jpg)
UK के पूर्व प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, थेम्स वैली पुलिस ने कहा कि एंड्रयू को पूरी तरह से जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने यह भी बताया कि वे उन रिपोर्टों की भी जांच कर रहे थे जिसमें एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर ने 2010 में सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन को ट्रेड रिपोर्ट भेजी थीं।
बर्थडे के दिन गिरफ्तारी
बता देंपूर्व प्रिंस एंड्रयू का आज 66वां जन्मदिन है। उन्हें उनके बर्थडे के दिन ही गिरफ्तार किया गया है। बता दें गुरुवार की सुबह पुलिस एंड्रयू के सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित उनके घर पहुंची थी।
सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों में एंड्रयू के घर के बाहर पुलिस की कई गाड़ियों को देखा गया था। जिसेक बाद पुलिस के बयान से इसकी आधिकारी पुष्टि हुई।

पूर्व प्रिंस एंड्रयू का एपस्टीन कनेक्शन
एपस्टीन फाइल्स रिलीज होने के बाद एंड्रयू और एपस्टीन के साथ उनके रिश्ते से उनपर दबाव बढ़ रहा था। अमेरिकी सरकार द्वारा जारी 3 मिलियन से अधिक फाइलों में एंड्रयू के कई ईमेल्स, तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे।
