जब चमकीले पत्थर लौटाने के लिए 100 मील वापस आना पड़ा...
शिक्षक जेनिफर ने फेसबुक पर एक ग्रुप में शिकायत की कि कोर्निश तट पर घूमने आया एक व्यक्ति वहां से चमकीले पत्थर चुराकर ले गया है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 06:24 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 09:59 PM (IST)
लंदन, एजेंसी। एक व्यक्ति को समुद्री तट से चमकीले पत्थर चुराना भारी पड़ गया। उन्हें वापस करने के लिए उसे 100 मील गाड़ी चलाने को मजबूर होना पड़ा। हुआ कुछ यूं कि पेशे से शिक्षक जेनिफर ने फेसबुक पर एक ग्रुप में (जो कि समुद्री तटों की सफाई के लिए जागरूक अभियान चला रहा है) शिकायत की कि कोर्निश तट पर घूमने आया एक व्यक्ति वहां से चमकीले पत्थर चुराकर ले गया है। जेनिफर की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए ग्रुप के सदस्यों ने पुलिस से संपर्क साधा और व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी।
कुछ दिनों बाद पुलिस ने व्यक्ति को ढूंढ निकाला और उससे कहा गया कि चुराए हुए पत्थर वापस कर दे नहीं तो उस पर केस चलाया जाएगा। इस डर से व्यक्ति तट से 100 मील दूर अपने घर से वापस पत्थर लौटाने आया। जेनिफर ने बताया कि यह पत्थर प्राकृतिक बांध का काम करते हैं। इनके न होने से पूरा तट बाढ़ में समा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें