Move to Jagran APP

अपनी संतान को और करीब से समझ सकेंगे पैरेंट्स, ये App बताएगा क्या सोच रहा है आपका बच्चा

यह एप माता-पिता को अपने बच्चे के दृष्टिकोण से सोचने और समझने की सुविधा देता है। इससे माता-पिता यह समझ सकेंगे कि प्रत्येक दिन उनके बच्चे के दिमाग में क्या चल रहा होता है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 09:36 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 09:41 PM (IST)
अपनी संतान को और करीब से समझ सकेंगे पैरेंट्स, ये App बताएगा क्या सोच रहा है आपका बच्चा
अपनी संतान को और करीब से समझ सकेंगे पैरेंट्स, ये App बताएगा क्या सोच रहा है आपका बच्चा

लंदन, आइएएनएस। माता-पिता कृपया ध्यान दें, अब आप समझ सकेंगे कि आपके बच्चे के दिमाग में क्या चल रहा है। शोधकर्ताओं ने एक ऐसा स्मार्टफोन एप विकसित किया है, जिससे नए माता-पिता यह बेहतर तरीके से समझ सकेंगे कि उनका बच्चा क्या सोच रहा है और क्या महसूस कर रहा है। शोधकर्ताओं ने इस एप को 'बेबी माइंड' नाम दिया है।

loksabha election banner

यह एप माता-पिता को अपने बच्चे के दृष्टिकोण से सोचने और समझने की सुविधा देता है। इससे माता-पिता यह समझ सकेंगे कि प्रत्येक दिन उनके बच्चे के दिमाग में क्या चल रहा होता है। यह एप माता-पिता को उनके बच्चे के हो रहे मनोवैज्ञानिक विकास की सटीक जानकारी प्रदान करता है।

यार्क यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर एलिजाबेथ मीन्स ने बताया कि इस एप का उपयोग करने के कई फायदे हैं। यह कम लागत का है और उपयोग में बेहद आसान है। उन्होंने बताया कि हम यह बताना चाहते थे कि एक एप माता-पिता और उनके बच्चे के बीच के संबंध की गुणवत्ता को और सुधार सकता है।

इस तरह से किया अध्ययन
शोधकर्ताओं ने इस एप की उपयोगिता पर अध्ययन के लिए माताओं का एक समूह बनाया और उनसे बच्चे के जन्म के बाद से एप का इस्तेमाल करने को कहा गया। उन्होंने इस एप का इस्तेमाल बच्चे के पैदा होने से लेकर छह महीने तक किया। शोधकर्ताओं ने अपने बच्चों के साथ खेल रहे माता-पिता का बारीकी से अध्ययन किया और समझा कि वे अपने बच्चे की वे अपने बच्चों के विचारों और भावनाओं को समझने में कितने अभ्यस्त हैं।

इन लोगों की तुलना उन माता-पिता से की गई जिनके बच्चे भी छह माह के हो गए थे और उन्होंने इस एप का इस्तेमाल नहीं किया था। इसमें पाया गया कि जिन्होंने इस एप का इस्तेमाल किया वे अपने बच्चों की भावनाओं और विचारों को बहुत ही अच्छी तरह से समझते थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.