Move to Jagran APP

ब्रिटेन में सम्मानित होने वालों में संगीतकार नितिन शहाणे शीर्ष पर

ब्रिटेन में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे भारतीय मूल के 30 प्रमुख लोगों में प्रख्यात संगीतकार नितिन शहाणे का नाम शीर्ष पर रहा है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 12:05 AM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2018 12:05 AM (IST)
ब्रिटेन में सम्मानित होने वालों में संगीतकार नितिन शहाणे शीर्ष पर
ब्रिटेन में सम्मानित होने वालों में संगीतकार नितिन शहाणे शीर्ष पर

लंदन, प्रेट्र। ब्रिटेन में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे भारतीय मूल के 30 प्रमुख लोगों में प्रख्यात संगीतकार नितिन शहाणे का नाम शीर्ष पर रहा है। 2019 के आगमन पर इन सभी का सम्मान किया जाएगा। ब्रिटिश टीम के धुंआधार क्रिकेटर एलिस्टर कुक और प्रख्यात लेखक फिलिप पुलमैन को नाइटहुड से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन लोगों की सूची जारी की गई।

loksabha election banner

शहाणे ने अंग्रेजी भाषा में बनी फिल्म द नेमसेक और मिडनाइट्स चिल्ड्रेन में संगीत दिया है। वह कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर (सीबीई) से सम्मानित हो चुके हैं। 54 साल के ब्रिटेन में पैदा हुए इस संगीतकार को अपनी बनाई धुनों को मंच और फिल्म में पेश करने के लिए जाना जाता है। वह गुरिंदर सिंह जोसान और डॉ. श्रीदेवी कालिंदिंदी के साथ मिलकर संगीत कार्यक्रम पेश करते हैं।

साल भर के प्रदर्शन के आधार पर वर्ष के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में अति उल्लेखनीय कार्य करने वालों की सूची बनाई जाती है। इस सूची में शामिल होने वाले अन्य भारतीयों में उद्योगपति विजय पटेल, वैज्ञानिक प्रोफेसर दलजीत सिंह विर्क, भिन्न तरह के कारोबार करने वाले सुखजीव संधू भी शामिल हैं।

ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर से सम्मानित होने वालों की सूची में नृत्यांगना सुजाता बनर्जी, अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कार्य करने वाले परमदीप सिंह भाटिया, एशियाई महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य करने वाली डॉ. सरोज दुग्गल और कारोबारी गोपाल कृष्ण गुप्ता शामिल हैं।

इस सूची में सिलेब्रेटी रोजी कौर गिंडे का नाम भी शामिल है। भारतीय मूल के लोगों के अतिरिक्त अन्य देशों से आए लोगों और ब्रिटिश नागरिकों को उनके उल्लेखनीय कार्यो के लिए हर साल सम्मानित किया जाता है। इस साल 1,148 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.