मेगन मर्केलः शाही दुल्हन के बारे में वो बातें जो आप जानना चाहते हैं
कुछ ही देर बाद अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल ब्रिटेन के शाही परिवार की बहू बन जाएंगी। उनके बारे में वो बातें जो आप जानना चाहते हैं।
नई दिल्ली (जागरण स्पेशल)। कुछ देर का इंतजार और, उसके बाद ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल एक दूसरे के हो जाएंगे। शाही खानदान के राजकुमार हैरी की मुलाकात मेगन मर्केल से करीब दो साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी का फैसला लिया और आज दोनों के लिए बड़ा दिन है।
आपके मन में जरूर होगा कि आखिर मेगन मर्केल कौन हैं, जिन्हें राजकुमार हैरी पहली नजर में दिल दे बैठे। खास बात ये भी है कि मेगन राजकुमार हैरी से तीन साल बड़ी हैं। मेगन का जन्म साल 1981 में हुआ था। मेगन की मां एक समाजसेवी और योग शिक्षक, जबकि पिता एमी अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर हैं। मेगन अपनी बात खुलकर रखने के लिए भी जानी जाती हैं। मेगन ने साल 1992 में हुए दंगों और पुलिस की बर्बरता को लेकर खुलकर बोला। जिसके बाद वह चर्चा में आ गईं।
पशु प्रेमी हैं मेगन
अपने बारे में पूछने पर मेगन बताती हैं कि वो एक अभिनेत्री, लेखक और अपने जीवन की खुद निर्माता हैं। खास बात ये है कि मेगन और प्रिंस हैरी दोनों ही पशु प्रेमी हैं। यह बात उनके सोशल मीडिया अकाउंट से बखूबी झलकती है।
खुद्दार हैं मेगन
मेगन की सबसे बड़ी खासियत है ये कि वो बड़ी ही खुद्दार हैं। एक बार मेगन ने कहा था कि वह ऐसी महिला नहीं बनना चाहती जो बस पति के पैसों पर ऐश करे, बल्कि वो एक ऐसी महिला बनने की चाह रखती हैं जो खुद कमाए।
किराया देने के लिए फ्रीलॉन्सिंग तक की
मेगन का शुरुआती करियर बड़ा ही संघर्षपूर्ण रहा है। एक वक्त मेगन ने किराया भरने के लिए फ्रीलांस कैलिग्राफर के तौर पर काम किया। अभिनय क्षेत्र में भी मेगन को संघर्ष करना पड़ा। मेगन को शुरुआत में छोटे रोल मिले। मेगन ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया।
पहले से शादीशुदा हैं मेगन
मेगन की ये पहली शादी नहीं है। प्रिंस हैरी से पहले मेगन की शादी फिल्म प्रोड्यूसर ट्रेवर एंगलसन से हुई थी। ट्रेवल एंगलसन हॉलीवुड प्रोड्यूसर हैं। मेगन की ये शादी दो साल ही चली। 2013 में दोनों अलग हो गए।
ट्रेवर के बाद किया कोरी को डेट
प्रोड्यूसर ट्रेवर एंगलसन से तलाक के बाद मेगन ने करीब दो साल तक (2014-2016) कनाडाई शेफ कोरी विटेलो को डेट किया। इस दौरान ही मेगन की मुलाकात प्रिंस हैरी से हुई। टेलिग्राफ की रिपोर्ट की मानें तो प्रिंस हैरी से मेगन की जब पहली मुलाकात हुई थी, उस वक्त भी मेगन कोरी को डेट कर रही थीं।
वहीं, हालांकि कोरी सार्वजनिक रूप से अब इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार करते हैं। लेकिन कोरी का एक ट्वीट मेगन के साथ उनके रिश्ते को आज भी बयां करता है। कोरी ने अपने ट्वीट में मेगन के लिए 'माई लेडी' लिखा था।