Move to Jagran APP

1.9 अरब लोगों ने देखी हैरी और मेगन की शाही शादी

शाही शादी का टीवी चैनलों ने सीधा प्रसारण किया, जिसे करीब 1.9 अरब लोगों ने देखा।

By Manish NegiEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 04:56 PM (IST)Updated: Sun, 20 May 2018 04:56 PM (IST)
1.9 अरब लोगों ने देखी हैरी और मेगन की शाही शादी
1.9 अरब लोगों ने देखी हैरी और मेगन की शाही शादी

लंदन, प्रेट्र। दुनियाभर के करोड़ों लोग शनिवार को यहां विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चर्च में हुई प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल की शादी के गवाह बने। इस शाही शादी का टीवी चैनलों ने सीधा प्रसारण किया, जिसे करीब 1.9 अरब लोगों ने देखा। शादी के बाद निकली शाही दंपती की सवारी को देखने के लिए विंडसर में करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटी।
महारानी एलिजाबेथ के पौत्र और ब्रिटिश सिंहासन के छठे नंबर के उत्तराधिकारी हैरी और मेगन ने शनिवार को 600 विशेष मेहमानों की उपस्थिति में चर्च के मुख्य पादरी के समक्ष एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। शाही दंपती अब ड्यूक एंड डचेज ऑफ ससेक्स कहलाएंगे। नवविवाहित जोड़ा केंसिंग्टन पैलेस के नॉटिंघम कॉटेज में रहेगा जहां हैरी के बड़े भाई प्रिंस विलियम का परिवार उनका पड़ोसी होगा। इस शाही शादी में पहली बार 1,200 आम लोगों को न्योता दिया गया था। इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों को भी शामिल किया गया। मेहमानों में ओपरा विन्फ्रे, टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स, अभिनेता जॉर्ज क्लूनी, फुटबाल स्टार डेविड बेकहम, भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा समेत कई नामी-गिरामी हस्तियां शामिल थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.