Move to Jagran APP

मैडम तूसाद ने प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल के वैक्स स्टेच्यू को शाही परिवार से किया अलग

ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्कल के लंदन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम से उनके वैक्स स्टेच्यू को शाही परिवार के बाकी लोगों के स्टेच्यू से दूर कर दिया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 09:15 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 09:15 AM (IST)
मैडम तूसाद ने प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल के वैक्स स्टेच्यू को शाही परिवार से किया अलग
मैडम तूसाद ने प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल के वैक्स स्टेच्यू को शाही परिवार से किया अलग

लंदन, एएनआइ। ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्कल के लंदन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम से उनके वैक्स स्टेच्यू को शाही परिवार के बाकी लोगों के स्टेच्यू से दूर कर दिया है। दरअसल, प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल ने फैसला किया है कि वह शाही परिवार की तरफ से मिला वरिष्ठ पद छोड़ आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनेंगे। 

loksabha election banner

दरअसल, बुधवार को एक बयान में प्रिंस हैरी और मेघन ने बुधवार को घोषणा की कि वे शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य का पद छोड़  आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने की दिशा में काम करने की योजना बना रहे हैं। चौंकाने वाली खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए, मैडम तुसाद म्यूजियम ने कहा कि रानी एलिजाबेथ द्वितीय, प्रिंस फिलिप, प्रिंस चार्ल्स और पत्नी कैमिला, प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के साथ युगल के मोम के स्टेच्यू अब रॉयल फैमिली के सेट के साथ दिखाई नहीं देंगे।

मैडम तुसाद ने कहा कि उन्हें शाही संस्था के भीतर प्रगतिशील नई भूमिका के लिए परिवार से अलग किया जाएगा। मैडम तुसाद लंदन में महाप्रबंधक स्टीव डेविस ने एक बयान में कहा कि पूरी दुनिया की तरह हम भी इस खबर को सुनने का बाद चौंक गए थे। आज से मेघन और हैरी के स्टेच्यू में शाही परिवार के सेट में दिखाई नहीं देंगे। हमारे दो सबसे लोकप्रिय और प्यार करने वाले  स्टेच्यू  के रूप में व निश्चित रूप से मैडम तुसाद लंदन में एक महत्वपूर्ण विशेषता बने रहेंगे।

सोशल मीडिया पर किया पद छोड़ने का एलान

जानकारी के लिए बता दें कि प्रिंस हैरी और मंघन मार्कल ने इंस्टाग्राम पर एलान करते हुए लिखा कि कई महीनों तक इस बारे में सोच विचार करने के बाग हमने ये फैसला किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका ये फैसला शाही परिवार में नई परंपरा की शुरुआत करेगा। उन्होंने आगे कहा कि वह दोनों अब अपना आगे का समय महारानी की सेवा में रहते हुए यूके और उत्तरी अमेरिका में बिताएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.