भगोड़े मेहुल चोकसी के वकील पर दुष्कर्म का आरोप, लंदन की जेल में बंद
भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर एक और आरोप लगाया गया है। यह आरोप दुष्कर्म से जुड़ा ...और पढ़ें

भगोड़े मेहुल चोकसी के वकील पर दुष्कर्म का आरोप (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
पिछले महीने यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था
वकील की असिस्टेंट मनप्रीत कौर भी वकील के साथ कटघरे में पेश हुई
पीटीआई, लंदन। भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर एक और आरोप लगाया गया है। यह आरोप दुष्कर्म से जुड़ा है। यह जानकारी ब्रिटेन की एक अदालत को गुरुवार को दी गई।
पिछले महीने यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद से विजय को लंदन की एक जेल में रखा गया है।
वह साउथवार्क क्राउन कोर्ट में जस्टिस नथानिएल रुडोल्फ के सामने पेश हुआ। उस पर यौन उत्पीड़न के चार आरोप हैं और यह सुनवाई उसकी दलील और ट्रायल की तैयारी के लिए थी।
उसकी असिस्टेंट मनप्रीत कौर भी साथ कटघरे में पेश हुई। उस पर जानबूझकर यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देने या मदद करने के दो आरोप हैं।
दोनों ने सिर्फ अपने नाम की पुष्टि की और तब तक जेल में ही रहेंगे जब तक कि ट्रायल शुरू नहीं हो जाता। यह अगले साल 15 मार्च के लिए तय किया गया है, बशर्ते इस बीच जमानत न मिल जाए।
